सावन का महीने मे भगवान भोलेनाथ को चढ़ाए ये केसरिये पेड़े, देखे रेसीपि….

  1. Home
  2. धर्म

सावन का महीने मे भगवान भोलेनाथ को चढ़ाए ये केसरिये पेड़े, देखे रेसीपि….

सावन का महीने मे भगवान भोलेनाथ को चढ़ाए ये केसरिये पेड़े, देखे रेसीपि….


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का बहुत ही प्रिय महीना माना जाता है। इस महीने भगवान भोलेनाथ के भक्त अपने आराध्य को खुश करने के लिए कई तरह के पूजा और उपवास रखते हैं। पूजा और उपवास में भगवान भोलेनाथ को कई तरह के मिष्ठान और प्रसाद का भोग लगाया जाता है।

भगवान भोलेनाथ को कई तरह के मिष्ठान भोग में पसन्द हैं, उन्ही मिष्ठानों में से एक है केसरिया पेड़ा। आज हम आपको भगवान भोलेनाथ को भोग लगाने के लिए केसरिया पेड़ा बनाने की एक बहुत ही सरल विधि बताएंगे।

केसरिया पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध लेकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। एक दूसरे बर्तन में अलग से दूध उबालकर उसमें केसर के कुछ धागों को भिगोने के लिए रख दें। अब दोनो मिश्रण को मिलाकर उसमें इलाइची पाउडर डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने दें। मिश्रण जब कड़ाही में चिपकना बंद हो जाए तो उसे कड़ाही से निकालकर एक थाली में रख दें। मिश्रण के ठंडा होते ही पेड़े या बर्फी बनाने शुरू कर दें। पेड़े बनने के बाद उसके ऊपर बारीक कटा हुआ बादाम और पिस्ता डालें। आपका केसरिया पेड़ा बनके तैयार है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।