अंक 08 वालों के लिए प्रॉपर्टी का सौदा लाभकारी रहेगा, पढ़ें अंक 07 और 09 का अंकफल

  1. Home
  2. ज्योतिष

अंक 08 वालों के लिए प्रॉपर्टी का सौदा लाभकारी रहेगा, पढ़ें अंक 07 और 09 का अंकफल

अंक 08 वालों के लिए प्रॉपर्टी का सौदा लाभकारी रहेगा, पढ़ें अंक 07 और 09 का अंकफल


पब्लिक न्यूज डेस्क। अंग्रेजी कैलेंडर के 11वें माह नवंबर का दूसरा सप्ताह प्रारंभ हो गया है। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको अंक ज्योतिष के आधार पर बता रहे हैं कि अंक 7 से 9 तक के जातकों के लिए यह सप्ताह 08 नवंबर से 14 नवंबर के बीच कैसा रहेगा। जानते हैं भविष्यफल अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी से।

अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)

नाम अक्षर: O तथा Z

स्वामी ग्रह: केतु

स्वभाव: निडर, आत्मविश्वासी, विश्लेषण करने में निपुण, कल्पनाशील

अंक फल: व्यावसायिक रूप से कोई विशेष प्रगति होती नज़र नहीं आ रही है। यह एक संघर्षपूर्ण वक्त होने वाला है, लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि संघर्ष के दौरान ही किसी भी इंसान के व्यक्तित्व में असली निखार आता है। इसलिए संघर्ष से दूर ना भागें, बल्कि ऐसी स्थितियों से सीख और तजुर्बा लेने की कोशिश करें। जिन्दगी में कुछ भी स्थाई नहीं होता है, फिर चाहे वो नकारात्मक परिस्थितियां ही क्यों न हों।

शुभ रंग: हल्का पीला, सुनहरा

शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, रविवार

7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना कैफ, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर, सैफ अली खान, अरविन्द केजरीवाल, शाहिद कपूर।

अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)

नाम अक्षर: F तथा P

स्वामी ग्रह: शनि

स्वभाव: एकांतप्रिय, लीडर, गंभीर, अनुशासित, शांत प्रवृति

अंक फल: दफ्तर में किसी सहकर्मी से चल रहा पुराना विवाद समाप्त होगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी पुश्तैनी जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय की योजना बनने की संभावना है। इस समय प्रॉपर्टी से जुड़ा किया गया सौदा आपके लिए लाभकारी रहेगा। धान मंडी के कारोबारियों के लिए फायदेमंद परिस्थितियां रह सकती है। संतान के करियर की चिंता सता सकती है।

शुभ अंक: 8, 17

शुभ रंग: काला, नीला, भूरा

शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार

8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, सौरव गांगुली, रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, बेंजामिन फ्रेंकलिन, शिल्पा शेट्टी, अनिल कुंबले, मनमोहन सिंह।

अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)

स्वामी ग्रह: मंगल

स्वभाव: सिद्धांतवादी, उत्साही प्रवृति, आक्रामक, परोपकारी

अंक फल: जीवन में उचित संतुलन बैठाने के लिए आप प्रयास करते हुए नज़र आएंगे। करियर से जुडी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। खासकर रोजगार की तलाश कर रहे छात्रों को मन में असुरक्षा की भावना घेर सकती है। नकारात्मक विचारों के मन में आने से आपकी सेहत भी प्रभावित होगी। ऐसे में अपनी सोच को पॉजिटिव बनाये रखें और अब तक जीवन में घटी छोटी से लेकर बड़ी सभी सकारात्मक चीजों के बारें में ख्याल करें। इससे आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस कर पायेंगे।

शुभ अंक: 9, 27

शुभ रंग: गुलाबी, लाल

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार

9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सुरेश रैना।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।