नवंबर में किन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें नवंबर 2021 का मासिक राशिफल
पब्लिक न्यूज डेस्क। नवंबर 2021 का मासिक राशिफल
सिंह: किसी नई योजना की शुरूआत, नये व्यक्तियों का सहयोग, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति, आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। व्यापारिक क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक होंगे। अपनी राशि के अन्य लोगों की तरह आप भी निजता को लोगों की निगाहों से बचाकर रखना चाहते हैं। कम से कम इन मामलों में जैसे आपका काम, आपके लक्ष्य/उद्देश्य। निजी स्पेस की दृष्टि से यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार में शिन्त, सद्भाव ओर अनुकूल माहौल रहेगा। इसके लिए इन कारकों का योगदान आपको मिलेगा। शुभ रंग बिस्कुटी एवं शुभ अंक 8 है।
तुला: व्यापार में कोई नया काम आज न शुरू करें तो बेहतर साबित होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों की स्थिति में सुधार, वरिष्ठ-कनिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपका व्यक्तित्व न सिर्फ आपको पूर्णता का अहसास कराता है, बल्कि पारिवारिक स्तर पर प्रगाढ़ता भी लाता है। आप अपने गुस्से पर काबू करेंगे और परिवार में एकता तथा प्रगाढ़ता बनी रहेगी। दूसरों के बीच आपकी लोकप्रियता, प्यार और पारिवारिक सम्बन्धों में मेल जोल बढ़ेगा। घर और कार्यक्षेत्र, दोनों ही जगह आपके पास काफी कुछ करने को होगा।
धनु: यह आपके अनुकूल समय है। लिहाजा प्रगति उन्नति सुनिश्चित ही है। लेकिन बात इतने पर आकर ही समाप्त नहीं हो जाती। इस पक्ष से एक अजीब प्रवृत्ति की शुरूआत होगी। आपको आन्तरिक संघर्ष झेलना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत और पुरस्कारों का दौर है। काम/व्यवसाय पर खास जोर देंगे। खुशी और गम की विरोधाभासी भावनाएं महसूस होंगी। इससे आप सन्तुलन, धैर्य, नियन्त्रण पर जोर देंगे। दिमागी शान्ति बनाए रखें और जब भी शारीरिक थकावट महसूस करें, तो आराम जरूर करें अन्यथा सेहत को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है।
मकर: काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा चाहे वो धन संबंधी या आर्थिक संबंधी,सतर्क रहना का समय है। पिछले दिनों के लाभ अब और अधिक होंगे। आप दूसरे लोगों की संगत में स्वयं को सहज महसूस करेंगे और इसका आनन्द उठाएंगे। मौज-मस्ती, रोमांस का समय है। सावधानी बरतें। वित्तीय मामलों में सन्तुलन रखें। हड़बड़ी में कोई कदम न उठाएं और न ही जल्दबाजी में निवेश करें। काम और मजे के बीच सन्तुलन रखने वाला अच्छा समय है। आप खुद को उस दुनिया के लिए उपयोगी साबित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, जिसमें आप रहते हैं।
कुंभ: मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वूपर्ण उपलब्धि हासिल होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, शासन-सत्ता से तनाव मिलेगा, नवीन कार्य की दिशा में प्रगति होगी। आय के साधन में वृद्धि होगी, आज आप बड़े खुशनसीब साबित होंगे। क्योंकि आपने पूर्व में जो पूंजी निवेश किया था, उसका फल अब मिलेगा। मगर सिर्फ इतने पर नहीं थमना है, आगे के लिए भी निवेश करते चलें। निजी सम्बन्धों में कुछ रंगीन मिजाजी रहेगी, और ‘वे’ कुछ खर्च कराकर ही मानेंगी।
मीन: इस माह आर्थिक व्यापारिक क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। प्रशासनिक सेवा/बैंकिग/कानूनी सेवा/केमिकल आदि व्यापार व सेवाओं से जुड़े लोगों को नया रूप नयी राहें दिखेंगी। आप शानदार तरीके से जीवन बिताना चाहते हैं। मनोरंजन, आवभगत में व्यस्त रहेंगे। यह सब खर्चीला होगा, लेकिन आप इस पर नियन्त्रण रखने में कामयाब रहेंगे। आय बढ़ाने की अपनी इच्छा के चलते आप अधिक काम करेंगे या कमाई के अन्य साधन तलाशेंगे, लेखन करेंगे और अपने परिवार के लिए एक खास जीवन स्तर बनाए रखने के लिए बहुत कुछ करेंंगे।
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।