Alia Bhatt Twins: एक नहीं, आलिया-रणबीर के घर आएंगे 2 नन्हे मेहमान? सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहें ये सवाल

  1. Home
  2. मनोरंजन

Alia Bhatt Twins: एक नहीं, आलिया-रणबीर के घर आएंगे 2 नन्हे मेहमान? सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहें ये सवाल

Alia Bhatt Twins: एक नहीं, आलिया-रणबीर के घर आएंगे 2 नन्हे मेहमान? सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहें ये सवाल


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर लव स्टोरीज में गिनी जाती है। दोनों की शादी भले ही सीक्रेटली हुई थी लेकिन शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। शादी के सिर्फ 3 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी और अब रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को ट्विन्स होने वाले हैं।

आलिया के घर आएंगे एक नहीं दो मेहमान

यानि रणबीर कपूर के घर में एक नहीं बल्कि दो-दो नन्हे मेहमान आने वाले हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ट्विन्स एक्सपेक्ट कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों की पुष्टि तभी हो पाएगी जब कपल खुद इस बारे में अनाउंस करेगा। हालांकि रणबीर और आलिया के अनाउंस करने से पहले ही फैंस ने सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर लगी बधाइयों की झड़ी

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ये दोनों कितने लकी हैं। बहुत सारा प्यार।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाओ ये तो कमाल हो गया।' एक शख्स ने कमेंट किया, 'ये जवानी है दीवानी रिपीट हो रही है।' एक लड़की ने कमेंट किया, 'ये लड़की पूरी तरह से वो सपना जी रही है जो मैंने देखा था।' ढेरों यूजर्स ने आलिया भट्ट को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कुछ यूजर्स आलिया भट्ट को इसके लिए ट्रोल भी करने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- दूसरा किसका है? एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक रणवीर सिंह का है क्या?' बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह एक साथ कॉफी विद करण में नजर आए थे और दोनों की दोस्ती बहुत अच्छी है।

ब्रह्मास्त्र को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम करते नजर आएंगे। साथ में इस कपल की ये पहली फिल्म होगी और इस जोड़ी को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म में रणबीर कपूर ने शिवा का और आलिया भट्ट ने ईशा का किरदार निभाया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।