बांदा जेल में चैन से सो भी नहीं पा रहा मुख्तार अंसारी, मच्छरों के सामने लाचार हो गया है बाहुबली

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

बांदा जेल में चैन से सो भी नहीं पा रहा मुख्तार अंसारी, मच्छरों के सामने लाचार हो गया है बाहुबली

बांदा जेल में चैन से सो भी नहीं पा रहा मुख्तार अंसारी, मच्छरों के सामने लाचार हो गया है बाहुबली


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाहुबली से नेता बना मुख्तार अंसारी बांदा की जेल में चैन की नींद नहीं ले पा रहा है। जबसे मुख्तार अंसारी पंजाब से बांदा की जेल में शिफ्ट हुआ है, उसके रातों की नींद गायब हो गई है। वह जेल में कई रातों से सही से सो भी नहीं पा रहा है। एक तो यूपी की गर्मी और ऊपर से मच्छरों ने मुख्तार अंसारी के रातों की नींद हराम कर रखी है। जी हां, पंजाब की जेल में कुछ साल बिताने के बाद मुख्तार अंसारी अब बांदा की जेल में मच्छरों से जूझ रहा है। बता दें कि तीन-चार दिन पहले ही मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल से यूपी के जेल में शिफ्ट किया गया है। 

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, पंजाब से लौटने के बाद बांदा जेल में दो-तीन रातें बिता चुके मुख्तार अंसारी को भी गर्मी ने भी परेशान कर रखा है। मुख्तार अंसारी को गर्मी भी चैन की नींद नहीं लेने दे रही है। पंजाब की तुलना में उत्तर प्रदेश में तापमान 10 डिग्री से अधिक है। यही वजह है कि 2019 से ही पंजाब की जेल में बंद मुख्तार अंसारी को यहां गर्मी भी परेशान कर रही है।

बता दें कि बुधवार तड़के मुख्तार अंसारी को एक एंबुलेंस में सड़क मार्ग से पंजाब से बांदा जेल लाया गया। मुख्तार अंसारी के साथ पुलिस बलों का बड़ा काफिला था जो बाहुबली को लाने यूपी से पंजाब गया था। पुलिस ने करीब 900 किलोमीटर की यात्रा की और 16 घंटे के सफर के बाद मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में शिफ्ट किया। इस सफर में पुलिस ने तीन बार रूट भी बदले थे। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा था कि बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी का मेडिकल चेकअप कराया गया, जहां कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या सामने नहीं आई। बता दें कि मुख्तार अंसारी कड़ी निगरानी के बीच जेल में है, जहां ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से उस पर नजर रखी जा रही है। मुख्तार पर हत्या समेत कई मुकदमें दर्ज हैं। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।