गोरखपुर के माउंटेनियर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड,साइकिल से नाप दीं हिमालय की चार चोटियां, लहराया झंडा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के माउंटेनियर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड,साइकिल से नाप दीं हिमालय की चार चोटियां, लहराया झंडा

गोरखपुर के माउंटेनियर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड,साइकिल से नाप दीं हिमालय की चार चोटियां, लहराया झंडा


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। यूपी के गोरखपुर के उमा सिंह ने हिमालय की चार चोटियों पर एक के बाद एक साइकिल से चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। वे एवरेस्ट के बेस कैंप के साथ ही माउंट काला पत्थर, माउंट गोक्यो री व माउंट रेंजो ला पास की चोटी पर साइकिल से पहुंचकर तिंरगा फहराने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ऐसा करने वाले वे दुनिया के महज तीसरे पर्वतारोही हैं। 

उमा ने 12 अगस्त को उन्होंने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप (17560 फीट) पर साइकिल से पहुंचकर भारत का तिरंगा फहराया। 13 अगस्त को माउंट काला पत्थर (18519 फीट) की ऊंचाई पर भारत का तिरंगा झंडा लहराया। 15 अगस्त की सुबह 7 बजे माउंट गोक्यो री (17575 फीट) की चोटी पर तिरंगा फहराया। उसी दिन दोपहर 2 बजे माउंट रेंजो ला पास (17560 फीट) की चोटी पर भी साइकिल से पहुंचकर भारतीय तिरंगा फहराया। 

दुनिया के तीसरे पर्वतारोही बने उमा 

उमा सिंह माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप और तीन अन्य श्रृंखलाओं की चोटी पर साइिकल से पहुंचने वाले दुनिया के तीसरे व्यक्ति हैं। नेपाल के पासंग शेरपा इन चारों चोटियों पर आधिकारिक रूप से साइकिल चलाकर पहुंचने वाले दुनिया के पहले पर्वतारोही थे। माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर साइकिल से पहुंचकर तिरंगा फहराने वाले पहले भारतीय आधिकारिक रूप से नई दिल्ली के अजय भोला थे। उमा ने न सिर्फ माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप बल्कि उस श्रृंखला की तीन अन्य चोटियों पर पहुंचकर पर्वतारोहण में देश का नाम रौशन किया है। 

कीर्तिमान में ये बने मददगार 

गोरखपुर विश्वविद्यालय से एमकॉम और महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज, जंगल धूसड़ से बीकॉम करने वाले बांसगांव क्षेत्र के गोरसैरा गांव निवासी उमा ने कीर्तमान बनाने के बाद कहा कि कोलकाता साइकिल स्टोर, गोरखपुर ने स्पोर्ट्स साइकिल भेंटकर इस सफर को आसान बनाया। आईडीएफ बाल गुरुकुल शिक्षा अभियान, मुंबई और उप्र ब्रिज कॉरपोरेशन की तरफ से मिला सहयोग भी अहम रहा। 

जुनूनी उमा बना चुके हैं पहले भी कई रिकॉर्ड 

- 15 से 17 जुलाई के बीच पिछले महीने ही कश्मीर से कन्याकुमारी (3629 किमी) का सफर किराए की स्पोर्ट्स बाइक से रिकॉर्ड 63 घंटे 35 मिनट 20 सेकंड में तय किया। उमा ने चार साल पुराना रिकॉर्ड 11 घंटे के बड़े अंतर से तोड़ा था। 
- 30 नवम्बर 2020 से 10 फरवरी 2021 के बीच 73 दिनों में 12271 किमी का सफर साइकिल से पूरा करने का रिकॉर्ड उमा के नाम है। इस दौरान उन्होंने देश के सभी राज्यों और उसकी राजधानी तक अपनी दस्तक दी थी। 

- 15 अगस्त 2021 को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (19340 फीट) पर साइकिल से चढ़ाई कर तिरंगा फहराया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।