65 साल में फिर मां बनी पुँछ की महिला

  1. Home
  2. जम्मू - कश्मीर

65 साल में फिर मां बनी पुँछ की महिला

65 साल में फिर मां बनी पुँछ की महिला


पूंछ।  जम्मू-कश्मीर के पूंछ की रहने वाली एक महिला 65 साल की उम्र में मां बनी है।  जिसके बाद महिला के नाम जम्मू-कश्मीर की सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।  हालांकि ऐसा नहीं कि यह महिला पहली बार मां बनी है, उसका एक 10 साल का बेटा भी है। 
महिला के पति का नाम हाकिम दीन बताया जा रहा है।  जो करीब 80 बरस के हैं। हाकिम ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी को अस्पताल में दाखिल कराया था।  जहां उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है।  इससे पहले 10 साल पहले उनके घर पेटा पैदा हुआ था और अब घर में बेटी के आ जाने के बाद परिवार के सब लोग खुश हैं। 
इस मामले में पुंछ के सीएमओ ने बताया कि फिलहाल वह महिला सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने वाली है।  अक्सर महिलाएं 47 साल की उम्र तक ही मां बन पाती हैं लेकिन यह अनोखा मामला सामने आया है।  

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।