सपा सांसद आजम खां पर ताबड़तोड़ मुक़दमे,अब तक 100 से ज्यादा दर्ज़ हुए केस 

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामपुर

सपा सांसद आजम खां पर ताबड़तोड़ मुक़दमे,अब तक 100 से ज्यादा दर्ज़ हुए केस 

सपा सांसद आजम खां पर ताबड़तोड़ मुक़दमे,अब तक 100 से ज्यादा दर्ज़ हुए केस 


रामपुर। समाजवादी सरकार में मिनी मुख्यमंत्री कहे जाने वाले आजम खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है।  सपा सरकार में मुख्यमंत्री तक के फैसले पलट देने की हैसियत रखने वाले आजम खां पर मौजूदा सरकार की टेढ़ी नजर कहर ढा रही है। शुक्रवार को 11 अन्य मामलों में उनका नाम आने के बाद उनके खिलाफ दर्ज मामलों का शतक पूरा हो गया। उनके खिलाफ 102 नामजद केस दर्ज हो चुके हैं। वह करीब एक साल से बेटे के साथ सीतापुर की जेल में बंद हैं और पत्नी कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आई हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को रामपुर में यह तक डाला कि वह देश के इकलौते ऐसे राजनीतिक शख्स होंगे जिनके खिलाफ सौ से अधिक मामले दर्ज हैं।बेटे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का मामला हो या फिर दो पैनकार्ड का। कोसी की परती भूमि हो या फिर वक्फ की फर्जी डीड बनाकर शत्रु संपत्ति कब्जाने का आरोप है।

प्रदेश में योगी सरकार आते ही पूर्व मंत्री एवं सपा सांसद मोहम्मद आजम खां निशाने पर आ गए। उनकी घेराबंदी इस तरह से की गई कि आजम की दिनोंदिन मुश्किलें बढ़ने लगीं। जिसके चलते अब तक उनके खिलाफ सौ से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं। रामपुर में ही नहीं उनके खिलाफ मुरादाबाद, बदायूं, लखनऊ में भी मुकदमे दर्ज हैं। मनी लॉड्रिंग में ईडी की जांच जारी है। वहीं, जलनिगम भर्ती घोटाले में भी एसआईटी रिपोर्ट दे चुकी है। गाजियाबाद के हज हाउस निर्माण में भी घेराबंदी की जा रही है।जौहर विवि के लिए कूट रचित दस्तावेज तैयार कर शत्रु संपत्ति से लेकर नदी की जमीन तक पर कब्जा करने के आरोप में पूर्व जिला प्रशासन द्वारा शासन के एंटी भू-माफिया पोर्टल पर आजम खां का नाम दर्ज कर उन्हें भू-माफिया घोषित किया जा चुका है।

वहीं आजम खानकी पत्नी तंजीन फातिमा जो कि सपा की शहर से विधायक भी हैं उनका कहना है कि "जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर के गरीब बच्चों के लिए बनाई गई, जिसमें ये बच्चे पढ़कर कुछ बन सकें। इसीलिए हम और हमारा परिवार निशाने पर है। सरकार के इशारे पर प्रशासन ने जो झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं, उसमें हमें न्याय पालिका से इंसाफ मिलेगा।"

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।