मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन 17 फसलों की बढ़ेगी MSP

  1. Home
  2. देश

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन 17 फसलों की बढ़ेगी MSP

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन 17 फसलों की बढ़ेगी MSP


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। केंद्र सरकार ने आज किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए 17 फसलों की MSP बढ़ाने को मंजूरी दे दी। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। बता दे कि आज यानी बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया और 2022-23 के लिए 17 फसलों की MSP बढ़ा दी गई।

जिन फसलों की MSP बढ़ाई गई है उसमें तिल और मूंग, मक्का शामिल है। वहीं इस बैठक में धान की MSP 2040 रुपए प्रति क्विंटल तय हुई जबकि अरहर की MSP 6600 रुपए प्रति क्विंटल की गई है। साथ ही कृषि बजट को बढ़ाकर 1 लाख 26 हजार करोड़ कर दिया गया है। साथ ही उत्पादन मूल्य से कम से कम 1.5 गुना MSP को कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉफेंस कर बताया कि पिछले साल की तुलना में खरीफ विपणन सत्र 2022-23 में कई फसलों की एमएसपी में बड़ी वृद्धि की गई है जैसे – तिल (₹523/क्विंटल), मूंग (₹480/क्विंटल) और सूरजमुखी के बीज (₹385/क्विंटल)। उन्होंने आगे कहा कि बुवाई के समय एमएसपी की जानकारी हो जाने से किसानों का मनोबल भी बढ़ता है और उन्हें फसल के दाम भी अच्छे मिलते हैं””इसी दिशा में इस बार खरीफ की सभी 14 फसलों और उनकी वैरायटीज सहित 17 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है”

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।