भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार, 141 देशों के बीच मिला ये स्थान

  1. Home
  2. टेक

भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार, 141 देशों के बीच मिला ये स्थान

भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार, 141 देशों के बीच मिला ये स्थान


पब्लिक न्यूज डेस्क। मोबाइल इंटरनेट स्पीड टेस्ट में भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है। पिछले माह सितंबर 2021 के मुकाबले अक्टूबर 2021 में भारत की रैकिंग में 5 पायदान का सुधार हुआ है। इस तरह भारत को 141 देशों के बीच 117वां स्थान मिला है। भारत की अक्टूबर माह में औसत डाउनलोडिंग इंटरनेट स्पीड 13.45 mbps रही है। इसी दौरान औसत अपलोडिंग स्पीड 3.36 Mbps रही है। हालांकि पड़ोसी देश नेपाल और पाकिस्तान मोबाइल इंटनरेट स्पीड के मालमे में भारत से काफी आगे हैं। इस साल अक्टूबर माह में नेपाल को मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में 3 पायदान का नुकसान हूआ। इसके बावजूद नेपाल 107 वीं रैंक हासिल करने में कामयाब रहा है। जबकि पाकिस्तान 7 पायदान के फायदे के साथ 110 वें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि श्रीलंका का 120वां स्थान है। अफगानिस्तान को 139 वां स्थान मिला है। 

ब्रॉडबैंड स्पीड टेस्ट

ब्रॉडबैंड स्पीड टेस्ट में ग्लोबली भारत को अक्टूबर माह में 2 पायदान के नुकसान के साथ 70वां स्थान मिला है। इस दौरान औसत डाउनलोडिंग स्पीड 46.18 mbps रही है। जबकि इसी दौरान भारत की औसत अपलोडिंग स्पीड 44.11 mbps रही है।

ग्लोबल स्पीड

ग्लोबली इंटरनेट स्पीड की बात करें, तो अक्टूबर माह में औसत मोबाइल डाउनलोडिंग स्पीड 28.61 mbps और अपलोडिंग स्पीड 8.38 mbps रही है। जबकि ब्रॉडबैंड स्पीड की बात करें, तो औसत ब्रॉडबैंड स्पीड अक्टूबर माह में 56.09 mbps रही। जबकि अपलोडिंगग स्पीड 23.56 mbps रही है।

ये हैं दुनिया के सबसे तेज मोबाइल इंटरनेट स्पीड वाले देश

  • UAE - 130.19 mbps
  • नार्वे - 107.50 mbps
  • साउथ कोरिया - 98.93 mbps
  • कतर - 92. 83 mbps
  • नीदरलैंड - 91.55 mbps

ये हैं दुनिया के सबसे तेज ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड वाले देश

  • सिंगापुर - 188.11 mbps
  • थाईलैंड - 173.44 mbps
  • हांग-कांग - 170.48 mbps
  • चिले - 163.49 mbps
  • डेनमार्क - 146.64 mbps

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।