मन की बात : पीएम मोदी ने आपदा में सेना के जज़्बे को किया सलाम 

  1. Home
  2. देश

मन की बात : पीएम मोदी ने आपदा में सेना के जज़्बे को किया सलाम 

मन की बात : पीएम मोदी ने आपदा में सेना के जज़्बे को किया सलाम 


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे से अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम में संबोधित किया। यह मन की बात का उनका अब तक का 77वां संबोधन था। इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ते कोरोना के मामले एवं टीकाकरण की स्थिति को लेकर चर्चा की। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि संकट की इस घड़ी में डॉक्टरों-नर्सों ने अपनी चिंता छोड़कर लोगों की मदद की है। पीएम मोदी ने इस दौरान ऑक्सीजन टैंकर की सप्लाई में जुटी जल, थल, वायु सेना की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि सेना के जवान जो कर रहे हैं वो रूटीन का काम नहीं है। ऐसी आपदा 100 साल बाद आई है। मैं सेना के काम को सलाम करता हूं।

यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क तथा आकाशवाणी समाचार वेब साइट के साथ एप पर भी प्रसारित किया गया।  इसके अलावा कार्यक्रम को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर लाइव सुना गया। बता दें कि आकाशवाणी पर हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा। क्षेत्रीय भाषा के संस्करणों को शाम 8 बजे रिपीट किया जाएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।