राखी सावंत के घर दरवाज़ा तोड़कर घुसा शख्स , पुलिस ने किया गिरफ्तार 

  1. Home
  2. मनोरंजन

राखी सावंत के घर दरवाज़ा तोड़कर घुसा शख्स , पुलिस ने किया गिरफ्तार 

राखी सावंत के घर दरवाज़ा तोड़कर घुसा शख्स , पुलिस ने किया गिरफ्तार 


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। राखी सावंत को लेकर खबर है कि उन्होंने एक शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शख्स अपने आपको फैन बता रहा था और दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस गया। राखी ने बताया कि जब यह घटना हुई वह उस वक्त घर पर नहीं थीं। उनके घर जो लड़की रह रही थीं वह घायल हो गई। राखी का यह वीडियो पैपराजी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है। वीडियो में राखी कहती हैं कि ‘मैं तो अभी बहुत घटिया सोसाइटी में रहती हूं। अभी पुलिस स्टेशन में एक बंदे को जेल में डाल दिया। वह मेरे घर में पहुंच गया था और दरवाजा तोड़ दिया। ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उसको अभी जेल में डाला है, पागल है।‘ 

राखी आगे बताती हैं कि ‘फैन-फैन बोलकर ना... अरे फैन है तो इंसान प्यार करता है ना, कोई दरवाजा थोड़े ना तोड़ देता है। मैं नहीं थी घर पर। घर पर लड़की थी वह डर गई। उसे भी चोट आई। फिर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसे जेल में डाल दिया। इसलिए मैं अभी अच्छे एरिया में नहीं रहती हूं।‘  

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।