रोमांटिक फोटो शेयर कर मलाइका ने अर्जुन कपूर को किया बर्थडे विश, बेहद ख़ास है इनका रिश्ता 

  1. Home
  2. मनोरंजन

रोमांटिक फोटो शेयर कर मलाइका ने अर्जुन कपूर को किया बर्थडे विश, बेहद ख़ास है इनका रिश्ता 

रोमांटिक फोटो शेयर कर मलाइका ने अर्जुन कपूर को किया बर्थडे विश, बेहद ख़ास है इनका रिश्ता 


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन को बॉलीवुड के तमाम अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। हालांकि सभी को अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के विश का इंतजार था। अब फैंस का वो इंतजार खत्म हो चुका है। मलाइका ने अपने लव बॉय अर्जुन को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अर्जुन कपूर संग अपनी बेहद रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए अपने लव बॉय को जन्मदिन की बधाई दी हैं और इसके जरिए उन्होंने अर्जुन को सनशाइन कहा  है।

फोटो में मलाइका अर्जुन के सीने से लगी हुई दिख रही हैं।  फोटो में दोनों एक दूसरे का साथ पाकर बेहद खुश दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका कैप्शन में लिखती हैं,  '  हैप्‍पी बर्थडे माय सनशाइन' । 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।