सिलिंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा,बच्चो समेत छह घायल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहाँपुर

सिलिंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा,बच्चो समेत छह घायल

सिलिंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा,बच्चो समेत छह घायल


शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार सुबह हादसा हो गया। एक मकान में सिलेंडर लीक था। खाना छोटे सिलेंडर से बनाया जा रहा था, तभी बड़े सिलेंडर से लीक हो रही गैस से आग लग गई। आग तेजी से फैली, किसी को भागने का मौका ही नहीं मिला, इस आग में चार बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है, सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है, सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

नदी किनारे बसे गांव दनियापुर के रहने वाले अनिल टिक्की चाट बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बुधवार सुबह अनिल की पत्नी रूबी अपने कमरे में पड़े टीनशेड में परिवार के लिए नाश्ता बना रही थीं। रूबी के पास ही बेटा सौरभ 8 वर्ष, विष्णु 5 वर्ष, लल्ला 1 वर्ष  भी बैठे हुए थे। इसी दौरान छोटे सिलेंडर में आग लग गई, बड़े सिलेंडर में भी कुछ लिकेज था जिसके चलते बड़े सिलेंडर में भी आग लग गई। तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से टीन उड़ गई। बचाने के लिए दौड़े संजय उम्र 24 वर्ष, अनिल 30 वर्ष भी गंभीर रूप से झुलस गए। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।