महराजगंज:भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन -बृजेश मणि त्रिपाठी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज

महराजगंज:भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन -बृजेश मणि त्रिपाठी

महराजगंज:भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन -बृजेश मणि त्रिपाठी


पब्लिक न्यूज़ टीवी नौतनवा महाराजगंज ::प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज गुरुवार के 13 वे दिन नौतनवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 बूस्टर डोज टीकाकरण कैंप लगाया गया।

टीकाकरण कैम्प मे भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे और तमाम लोगों ने बूस्टर डोज का टीकाकरण कराया।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर कोविड-19 बूस्टर डोज टीकाकरण कैंप का उद्घाटन नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने फीता काटकर किया।
भारतीय जनता पार्टी के नेता व चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी  बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि आज बड़ी संख्या में राकेश मद्धेशिया ब्लाक प्रमुख के उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ता सहित तमाम लोगों ने बूस्टर डोज लगवा प्रधानमंत्री के जन्मदिन का 13 दिन मनाया गया है।
इस मौके पर जिला मंत्री बच्चू लाल चौरसिया, विष्णु देव चौरसिया,महेंद्र जायसवाल, उमेश जायसवाल,किशोर मद्धेशिया, राहुल गौड़, सीताराम लोहिया,आनंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

 महाराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।