जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला जादुभूषण राष्ट्रीय पुरस्कार

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोंडा

जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला जादुभूषण राष्ट्रीय पुरस्कार

जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला जादुभूषण राष्ट्रीय पुरस्कार


संवाददाता तारकेश्वर गुप्ता

गोन्डा । परसपुर क्षेत्र के मशहूर जादूगर मिस्टर इंडिया को जादूभूषण राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
 रविवार को नाशिक महाराष्ट्र के कालिदास कला मंदिर में बालशास्त्री जम्भेकर पत्रकार संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में गोण्डा जिले के परसपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध जादूगर मिस्टर इंडिया के नाम से मशहूर रऊफ खान को राष्ट्रीय सम्मान चिन्ह 2022 जादूभूषण राष्ट्रीय अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया। जादूगरी क्षेत्र में अहम योगदान के लिए मिस्टर इंडिया को सम्मानित किया गया है। जानकारी देते हुये जादूगर मिस्टर इंडिया ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह में फिल्म जगत के फ़िल्म अभिनेता हार्दिक जोशी, अभिनेत्री सुरेखा लहमगे शर्मा, अभिनेत्री किरण के राव, पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र देस पाण्डेय महाराष्ट्र नाशिक, सतीश नाना कुलकर्णी महापौर आदि शामिल रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।