मदरसा शिक्षा बोर्ड का परिणाम घोषित 

  1. Home
  2. युवा

मदरसा शिक्षा बोर्ड का परिणाम घोषित 

मदरसा शिक्षा बोर्ड का परिणाम घोषित 


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने वर्ग वस्तानिया (आठवीं) का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष अब्दुल कैयूम अंसारी ने बोर्ड वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया। परीक्षा में कुल 1,08,191 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 1,05,591 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। बोर्ड अध्यक्ष की मानें तो वस्तानिया में ग्रेड ए श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 34808 है। इनमें 13087 छात्र और 21721 शामिल हैं। 

वहीं ग्रेड बी श्रेणी से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 70461 है। वहीं, ग्रेड सी श्रेणी में 217 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार कुल 71 गैरमुस्लिम परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 26 छात्र और 45 छात्राएं हैं। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।