शादी से पहले संबंध बनाने पर प्रेमी जोड़े को सरेआम मारे गए कोड़े

  1. Home
  2. विदेश

शादी से पहले संबंध बनाने पर प्रेमी जोड़े को सरेआम मारे गए कोड़े

शादी से पहले संबंध बनाने पर प्रेमी जोड़े को सरेआम मारे गए कोड़े


जकार्ता।  कई कट्टर मुस्लिम देशों में विवाह से पहले प्रेम करना और शारीरिक संबंध बनाना अपराध माना जाता है और पता चलने पर सख्त सजा दी जाती है। ताजा मामला इंडोनेशिया से सामने आया है जहां Aceh प्रांत में डेमोक्रेटिक कानून की जगह इस्लामिक कानून लागू हैं। यहां शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने की वजह से एक महिला और उसके प्रेमी को इतने कोड़े मारे गए  कि महिला की जान ही निकल गई।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत Aceh के ल्होकसेउमावे में विवाह पूर्व यौन संबंध बनाने के लिए प्रेमी जोड़े को 100-100 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई थी। दोनों को सार्वजनिक तौर पर भीड़ के सामने 100-100 कोड़े मारे जा रहे थे।

ये प्रथा एक इस्लामिक कानून का हिस्सा है जो नैतिकता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को हमेशा के लिए प्रतिबंधित करना चाहता है। इस मामले में सजा स्थल पर मौजूद लोगों ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि सजा के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इंडोनेशिया के इस इलाके में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। हालांकि इस केस में महिला की मौत के बाद एक बार फिर इंटरनेशनल मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस कृत्य को बर्बर्तापूर्ण कार्रवाई बताते हुए ऐसी सजाओं को रद्द करने की मांग की है। साल 2018 में Aceh के अधिकारियों ने सार्वजनिक कोड़ों की सजा को समाप्त करने और ऐसे आरोपियों को जेल की दीवारों के पीछे भेजने की सजा देने को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी लेकिन कुछ कारणों की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।