कानून मंत्री ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें 

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

कानून मंत्री ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें 

कानून मंत्री ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने गुरुवार को जनता दरबार लगाया। जिसमें उन्होंने राजधानी के अलावा प्रदेश के अन्य ज़िलों से आये हुए लोगों की समस्याएं सुनीं। बताते चलें की कानून मंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम लगातार उनके सरकारी आवास पर आयोजित होता है। यहाँ कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने अपनी समस्याएं बतायीं। जिनका मौके पर ही निवारण किया गया। सुदूर ज़िलों से आये कई फरियादियों ने अधिकारियों से उनकी समस्या पर ध्यान न देने की बात रखी, जिसपर सम्बंधित अधिकारियों को कानून मंत्री ने फोन से निर्देश भी दिए।      

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।