कब लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? जानें इसका समय, सूतक काल और प्रभाव

  1. Home
  2. धर्म

कब लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? जानें इसका समय, सूतक काल और प्रभाव

कब लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? जानें इसका समय, सूतक काल और प्रभाव


पब्लिक न्यूज डेस्क। इस साल के कार्तिक माह का शुक्ल पक्ष खगोलीय और ज्योतिष गतिविधियों की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इस माह में जहां एक ओर सूर्य और बृहस्पति आदि ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं तो वहीं इसी पक्ष में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। भारतीय ज्योतिष में ग्रहण की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। खगोलीय और ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहा है। आइए जानते है चंद्र ग्रहण की स्थिति, लगने का समय, सूतक काल और इसके प्रभाव के बारे में....

चंद्र ग्रहण की स्थिति और समय

खगोलीय और ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहा है। ये खग्रास चंद्र ग्रहण है। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन शाम को 05 बजकर 33 मिनट पर होगा। ऐसे में ग्रहण की अवधि लगभग 05 घंटे 59 मिनट तक होगी। ये अब तक के सबसे लंबी अवधि के चंद्र ग्रहणों में से एक है। ये चंद्रग्रहण यरोप, अमेरिका, रूस, चीन, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और ब्रिटेन में साफ दिखाई देगा। लेकिन भारत में यह ग्रहण शाम के समय अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में ही दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक काल और इसका प्रभाव

भारतीय ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। चंद्र ग्रहण के बाद सूतक काल की गणना की जाती है, जिसमें कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही है। हालांकि 19 नवंबर को लग रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण है। ज्योतिष के अनुसार उपछाया चंद्र ग्रहण का सूतक काल प्रभावी नहीं होता है। ये चंद्र ग्रहण भारत के बहुत कम हिस्सों में ही दिखाई देगा। इसलिए देश के लोगों पर इसका प्रभाव भी सीमित ही है। हालांकि वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में ग्रहण लगने के कारण कुछ राशियां और उनके जातकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।