नेपाल मे भूस्खलन के कारण नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग अवरुद्ध भारी संख्या मे पर्यटक फसे

  1. Home
  2. देश

नेपाल मे भूस्खलन के कारण नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग अवरुद्ध भारी संख्या मे पर्यटक फसे

नेपाल मे भूस्खलन के कारण नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग अवरुद्ध भारी संख्या मे पर्यटक फसे


संवाददाता रतन गुप्ता

सोनौली /नेपाल: नेपाल के पहाडी क्षेत्रो मे भारी वारिस से जगह जगह पहाड गिर रहे दर्जनो गाडिया मोटरसाईकिल के ऊपर पत्थर गिरने से कई लोग घायल हो गये नारायडघाट मुगलिग के बीच दो जगहो पर भूस्खलन से आवागम बन्द होगया जिसके कारण भारतीय नागरियो सहित विदेशी पर्यटक की गाडिया फसी हुई है । सडको पर गिरे पत्थरो को हटाने का कार्य चल रहा है । रात से ही लोग फसे पडे है ।

भूस्खलन के कारण नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग अवरुद्ध हो गया है। चितवन जिला यातायात पुलिस कार्यालय के अनुसार बीती रात 12 बजे भरतपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी-29 केराबारी और 18 किलोमीटर में भूस्खलन हुआ.

दोनों तरफ सड़क जाम होने के बाद जेसीवी से भूस्खलन को हटाया जा रहा है. गंतव्य की ओर जा रहे सैकड़ों वाहन और यात्री सड़क पर रुक गए है।

नेपाल मे इस साल 4दर्जनों भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई है। नेपाल सरकार ने काठमान्डू से बुटवल तक 200 जेबीसी मशीन जगह जगह पहाडी क्षेत्रो मे लगा रखी है । जिससे जल्द से मलबे हटाये जा सके ।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।