लखनऊ में मुलायम सिंह यादव से मिले कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह , जानें पूरी खबर

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

लखनऊ में मुलायम सिंह यादव से मिले कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह , जानें पूरी खबर

लखनऊ में मुलायम सिंह यादव से मिले कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह , जानें पूरी खबर


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक से लखनऊ में भेंट की। विधायक के रूप में 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद अपनी पार्टी जनसत्ता दल राजनैतिक का गठन करने वाले राजा भैया ने आज मुलायम सिंह यादव से भेंट के बाद अपनी सफाई भी दी।

लखनऊ में गुरुवार को प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। करीब आधा घंटा की इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि इस मुलाकात को चुनाव से जोड़कर न देखा जाए। इसके कोई दूसरे निहितार्थ भी न निकाले जाएं।

विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि वह हमेशा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के जन्मदिन पर उनसे मिलकर शुभकामनाएं देते रहे हैं। वह इस बार लखनऊ से बाहर होने के कारण जन्मदिन पर शुभकामनाएं नहीं दे पाया था। इसी कारण आज मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस मुलाकात के बाद राजा भैया ने ट्वीट भी किया है।

अपनी दबंगई के कारण विख्यात रघुराज प्रताप सिंह प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीट पर चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं। बीते दिनों अपनी पार्टी की रथ यात्रा भी शुरू की है।  

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।