साप्ताहिक राशिफल जानिए संतोष कुमार मंगल से

  1. Home
  2. ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल जानिए संतोष कुमार मंगल से

साप्ताहिक राशिफल जानिए संतोष कुमार मंगल से


साप्ताहिक राशिफल 15 नवंबर 2021 से 21 नवंबर 2021
मेष राशि - सप्ताह के प्रारंभ में आपकी राशि से द्वादश चंद्रमा होने से खर्च की अधिकता रहेगी। किसी कार्य को लेकर मन  में  असंतोष की भावना आ सकती है।सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से गोचर करेगा इससे सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। मन में उत्साह रहेगा। किसी कार्य के होने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह का अंत थोड़ा भाग दौड़ वाला हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग हैं।  शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। हनुमान जी की पूजा करे लाभ मिलेगा।
वृष रशि - सप्ताह के प्रारंभ में आय में वृद्धि होगी। व्यपार से लाभ मिलेगा। मित्रो एवं परिजनों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर अनुकूल नहीं है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी कार्य को लेकर विरोध की स्थिति बन सकती है। सप्ताह का अंत शुभ प्रभाव वाला होगा। पत्नी एवं बच्चों का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। मां दुर्गा की उपासना करें लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि- सप्ताह के प्रारंभ में किसी इच्छित वस्तु की प्राप्ति से मन में प्रसन्नता रहेगी। सभी कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। सप्ताह का मध्य आपके लिए शुभ कारक होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। राज्य की ओर से धन और सम्मान की प्राप्ति होगी सप्ताह का अंत मानसिक चिंता वाला हो सकता है। किसी कार्य को लेकर मन मन में संदेह उत्पन्न हो सकता है। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में किए गए परिश्रम का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक निर्णय सोच समझ कर ले। गणेश भगवान की पूजा करे लाभ मिलेगा।
कर्क राशि-सप्ताह के प्रारंभ में स्वास्थ्य से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। पत्नी एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना पड़ेगा। सप्ताह का मध्य शुभ एवं अनुकूल है। लाभ की स्थिति बनेगी ।सप्ताह के अंत में किसी काम के होने से आप की महत्वाकांक्षा और बढ़ेगी। मित्रों एवं परिजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल रहेगा। भगवान शिव की पूजा करें लाभ मिलेगा।
सिंह राशि-सप्ताह के प्रारंभ में किसी झगड़ा एवं विवाद में विजय की प्राप्ति होगी। प्रभाव में वृद्धि होगी। राज्याधिकारियों से लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह का मध्य में स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। सप्ताह का अंत सुखद रहेगा। नौकरी एवं व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा ।राजनैतिक महत्वाकांक्षा बढ़ेगी । हनुमान जी की पूजा करें लाभ मिलेगा।
कन्या राशि-सप्ताह के प्रारंभ में धन लाभ होगा। पत्नी एवं बच्चों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में किसी तरह के वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सप्ताह के अंत में शत्रु प्रभावी हो सकते हैं सचेत रहे ।कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे विवाद बढे। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। भगवान विष्णु की पूजा करें लाभ मिलेगा। 
तुला राशि-सप्ताह के प्रारंभ में धन लाभ मिलेगा। यश और आनंद की प्राप्ति होगी। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। घर में सुखद वातावरण रहेगा। शत्रुओं की पराजय होगी। रोगों का नाश होगा। सप्ताह के मध्य में पत्नी एवं बच्चों का सहयोग मिलेगा। उत्तम भोजन और वाहन की प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मानसिक क्लेश हो सकता है। नौकरी एवं व्यवसाय के लिए किया गया कार्य सफल रहेगा। शिक्षा एवं प्रतियोगिता कि क्षेत्र में सफलता के योग हैं। मां दुर्गा की उपासना करें लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि-सप्ताह के प्रारंभ में यात्रा करने से बचें ।किसी कार्य में आशा के अनरूप सफलता नहीं मिलेगी । सप्ताह के मध्य में धन लाभ। रोगों का नाश। शत्रुओं की पराजय होगी। सप्ताह के अंत में घर परिवार का सुख पत्नी और बच्चों का सहयोग मिलेगा।किसी कार्य के होने से मान सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। हनुमान जी की पूजा करें लाभ मिलेगा।
धनु राशि - सप्ताह का प्रारंभ अनुकूल नहीं है। झगड़ा एवं विवाद से बचे। सप्ताह के मध्य में यात्रा करने से बचें। भोजन पर ध्यान दे नहीं तो पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। सप्ताह का अंत आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी।घर परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। विष्णु भगवान की पूजा करें लाभ मिलेगा।
मकर राशि -सप्ताह के प्रारम्भ में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा ।पुत्रो तथा मित्रों से धन लाभ और सम्मान की प्राप्ति। परंतु स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती है। सप्ताह के मध्य में परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकता है। सप्ताह के अंत में यात्रा करने से बचें।किसी कार्य को लेकर मन चिंतित हो सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया कार्य सफल होगा। मां सरस्वती की पूजा करें लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि -सप्ताह के प्रारंभ में मानसिक  असंतोष। परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकता है। नेत्र से संबंधित समस्या हो सकती है। सप्ताह के मध्य में सुखद यात्रा किसी महिला मित्र का सहयोग और शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में मन में चंचलता ।किसी नए कार्य योजना का प्रारंभ होगा ।शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया कार्य सफल होगा। हनुमान जी की पूजा करें लाभ मिलेगा।
मीन राशि- सप्ताह के प्रारंभ में सुख एवं आनंद की प्राप्ति। रोगों से मुक्ति उत्तम भोजन एवं वस्त्र की प्राप्ति पत्नी का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी कार्य के ना होने से मन चिंतित रहेगा। सप्ताह का अंत सुखद रहेगा मांगलिक कार्य होंगे। राज्य की ओर से कृपा की प्राप्ति होगी ।शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। भगवान शिव की पूजा करें लाभ मिलेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।