रामपुर में अवैध निर्माण कराने वाले खां साहब ने दिया अपना मकान गिराने की अर्जी, जानें किसका खौफ

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामपुर

रामपुर में अवैध निर्माण कराने वाले खां साहब ने दिया अपना मकान गिराने की अर्जी, जानें किसका खौफ

रामपुर में अवैध निर्माण कराने वाले खां साहब ने दिया अपना मकान गिराने की अर्जी, जानें किसका खौफ


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  रामपुर में ग्रामीण अहसान खां ने ग्राम समाज के तालाब पर बने अपने ही मकान की तोड़ने की दरखास्त अधिकारियों को दी है। इस पर उपजिलाधिकारी सहित राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।

शाहबाद क्षेत्र के गांव मत्तिरपुर के रहने वाले अहसान खां का पुश्तैनी मकान सरकारी तालाब की आराजी पर बना हुआ है, जिसको उन्होंने खुद कुबूल किया और सरकार से उसको तोड़ने की गुहार लगाई। खां ने उपजिलाधिकारी शाहबाद को तहरीर देकर बताया कि उनका एक पुश्तैनी मकान गांव में स्थित तालाब में बना हुआ है, लिहाजा उस मकान को गिरा दिया जाए। मत्तिरपुर अहरौला में स्थित तालाब की आराजी पर लगभग 90 मकान बने हुए हैं। अधिकारियों राजस्व टीम के पहुंचने से अवैध कब्जा धारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मत्तिरपुरपुर अहरौला के रहने वाले अहसान खां ने अधिकारियों को दरखास्त देकर कहा है कि सबसे पहले उसका मकान तोड़ा जाए। उसके बाद बाकी अवैध कब्जेदारों के और केवल मत्तिरपुर में नहीं जिले में जहां जहां भी अवैध कब्जे हैं। उन सभी को ध्वस्त किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि यह आबादी लगभग 50 -60 साल पुरानी है और मकान भी इतने ही पुराने बने हुए हैं। अब पुराने मकान टूट कर के पक्के मकान बन गए हैं।

एसडीम शाहबाद अशोक चौधरी ने बताया की शिकायत मत्तिरपुरपुर अहरौला  के रहने वाले अहसान खां ने शिकायत की थी। मौके पर निरीक्षण किया गया गांव की आधे से ज्यादा आबादी तालाब में बनी हुई है। पैमाइश कराकर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अगर खुद खाली कर देते हैं तो ठीक है, वरना फिर मकानों को तुड़वाया जाएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।