केशव प्रसाद मौर्य बोले, 10 मार्च को बदल जाएगा समाजवादी पार्टी का नाम, हो जाएगा समाप्त पार्टी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामपुर

केशव प्रसाद मौर्य बोले, 10 मार्च को बदल जाएगा समाजवादी पार्टी का नाम, हो जाएगा समाप्त पार्टी

केशव प्रसाद मौर्य बोले, 10 मार्च को बदल जाएगा समाजवादी पार्टी का नाम, हो जाएगा समाप्त पार्टी


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 10 मार्च को 11 बजे उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर समाप्त वादी पार्टी रखने वाली है। 100 में से 60 हमारा है, 40 में भी बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा हैं। हमने किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश के लोगों की सुरक्षा की गारंटी है। सपा गठबंधन खतरे की घंटी है। उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को मिलक विधानसभा क्षेत्र के शाहबाद रामलीला मैदान में सभा को संबोधिया किया।

इसके बाद बिलासपुर क्षेत्र के रठौंडा में हुई जनसभा में पहुंचे। शाहबाद में विधायक राजबाला के लिए तो रठौंडा में राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख के लिए वोट मांगे। इस दौरान कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जो दंगा कराने का काम करता था, उसकी हेकड़ी निकालने का काम भाजपा ने किया है। आज वह जेल में पड़ा है। भाजपा की सरकार बनने के बाद रामपुर समेत पूरे प्रदेश में किसी गुंडे ने मुंह उठाने की कोशिश नहीं की है। सपा की सरकार में पुलिस आजम खां की भैंस को खोजने में पुलिस लगी रहती थी, लेकिन भाजपा की सरकार में इसी पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसा।

अब उत्तर प्रदेश में 400 सीटों का सपना देखने वाले रामपुर की सीट बचाने की कोशिश करें। जब वह रामपुर नहीं जीत सकते मैनपुरी नहीं जीत सकते तो 2017 की तरह 47 संख्या पार नहीं कर सकते। हमने गुंडागर्दी खत्म करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का विकास किया है। सपा ने बड़े बड़े अपराधियों को टिकट दिए हैं। बोले लक्ष्मी जी साइकिल, हाथी, हाथ के पंजे पर बैठकर नहीं आती हैं। वह कमल के फूल पर बैठ कर आती हैं। इसलिए सबको अपने बूथों पर कमल का फूल खिलाना है। बोले जो भाजपा की सरकार ने पांच वर्षो में किया है।

सपा, बसपा की सरकार ने 15 वर्षो में भी नहीं किया है। एक तरफ राम मंदिर बन रहा है, दूसरी ओर बाबा विश्वनाथ कारिडोर बन गया, तीसरी ओर जम्मू कश्मीर से धारा 370 का भी अंत हो गया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकार स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी राजबाला, दिलीप लोधी, सुरेश बाबू गुप्ता, विवेक पांडेय, केपी सिंह, संजय चौधरी, सुशील फोजी, प्रवीण शर्मा, अमित चन्द्रवंशी, मंजू लता शर्मा, रवींद्र सिंह रवि आदि मौजूद रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।