शादी में मारपीट के बाद 'जनाती' बनी पुलिस ,थाने से हुई दुल्हन की विदाई

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहाँपुर

शादी में मारपीट के बाद 'जनाती' बनी पुलिस ,थाने से हुई दुल्हन की विदाई

शादी में मारपीट के बाद 'जनाती' बनी पुलिस ,थाने से हुई दुल्हन की विदाई


शाहजहांपुर। ज़िले में एक शादी समारोह में लड़की और लड़के वालों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला पुलिस तक पहुंचा ,जिसके बाद शादी के पवित्र रिश्ते की पूरी रस्म पुलिस ने जनाती बनकर निभाई। मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामला थाने पहुंचा। काफी समझाने के बाद दोनों पक्ष राजी हुए, लेकिन तय हुआ कि अब शादी गांव में नहीं होगी। इसके बाद इंस्पेक्टर ने थाने में जनाती बनकर मंदिर में दूल्हा-दुल्हन की शादी कराई। 

शाहजहांपुर में खुदागंज के खिरिया के कमलेश की शादी आरसी मिशन के गुवारी गांव की क्रांति से तय थी। शुक्रवार रात कमलेश की बारात आई। रात को लड़की व लड़के वालों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट पर पहुंच गया। कुछ बाराती वापस चले गए। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। दोनों पक्षों के लोगों ने थाने पहुंच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों की बात सुनी। एकसाथ बैठाकर दोनों पक्षों को समझाझा। उनके गुस्से को शांत किया। इसके बाद थाना परिसर में स्थित मंदिर में विवाह को सकुशल संपन्न कराया। दूल्हा-दुल्हन की थाने से ही विदा की गई। पुलिस के इस कार्य की लोगों ने काफी प्रशंसा की।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।