हैदराबाद में जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का किया उद्घाटन

  1. Home
  2. महाराष्ट्र

हैदराबाद में जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का किया उद्घाटन

हैदराबाद में जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का किया उद्घाटन


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। महाराष्ट्र में सत्ता पर काबिज होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और अब उसकी नजर दक्षिणी राज्यों खासकर तेलंगाना पर है, जहां उसकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार से शुरू हुई। पांच वर्ष के अंतराल के बाद भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह पहली बैठक है, जो राष्ट्रीय राजधानी से बाहर हो रही है। वर्ष 2014 में केंद्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा की यह तीसरी बैठक है, जो किसी दक्षिण भारतीय राज्य में आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी निर्णय लेने वाला भाजपा का प्रमुख निकाय है। भाजपा 18 वर्ष के अंतराल के बाद हैदराबाद में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर रही है। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहें।

नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का किया उद्घाटन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हैदराबाद में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।