राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए इंस्पेक्टर अरुण कुमार पाठक, ज़िले का नाम किया रोशन

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए इंस्पेक्टर अरुण कुमार पाठक, ज़िले का नाम किया रोशन

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए इंस्पेक्टर अरुण कुमार पाठक, ज़िले का नाम किया रोशन


चित्रकूट, (पीएन ब्यूरो)। धर्मनगरी चित्रकूट का नाम समूचे देश मे एक बार फिर रोशन हुआ है। जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे, चित्रकूट में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार पाठक। उन्हें समूचे देश से चुने गए 152 पुलिस अधिकारियों में बेहतर पुलिसिंग और काबिल अफसर के तौर पर चुना गया। अरुण कुमार पाठक वर्तमान में डीसीआरबी के प्रभारी है। साथ ही अब तक उन्होने लगभग एक सैकड़ा किताबें भी लिख चुके हैं।पुलिसिंग कैसे बेहतर हो इससे सम्बंधित भी अनगिनत किताबें लिख चुके हैं।

इंस्पेक्टर अरुण कुमार पाठक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। शुक्रवार को डीएम शुभ्रान्त शुक्ल ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में इंस्पेक्टर  पाठक को साल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट विवेचना को लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही यह प्रदेश और जिले के पुलिस विभाग एवं प्रशासन के लिए गर्व की बात है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।