'पत्थर' में बदलती जा रही मासूम बच्ची , दुर्लभ रोग ने बना दी ये हालत , नहीं है दुनिया में कोई इलाज 

  1. Home
  2. विदेश

'पत्थर' में बदलती जा रही मासूम बच्ची , दुर्लभ रोग ने बना दी ये हालत , नहीं है दुनिया में कोई इलाज 

'पत्थर' में बदलती जा रही मासूम बच्ची , दुर्लभ रोग ने बना दी ये हालत , नहीं है दुनिया में कोई इलाज 


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। अपनी पांच महीने की बेटी को 'पत्थर' बनता देखने के लिए उसके माँ-बाप मजबूर हैं। ब्रिटेन में पांच माह की एक बच्ची की हैरान करने वाली सचाई सामने आई है। वह जटिल आनुवंशिक बीमारी से जूझ रही है। उसका जन्म इसी साल 31 जनवरी को हुआ था। उसका शरीर पत्थर में बदल रहा है। उसे एक दुर्लभ बीमारी है जो मांसपेशियों को हड्डियों में बदल देती है। 

इस बच्ची का नाम लेक्सी रॉबिन्स है। वह किसी भी सामान्य बच्चे की तरह लगती है, हालांकि वह अपना अंगूठा नहीं हिला पाती और उसके पैर की उंगलियां भी बड़ी हैं। जन्म के कुछ माह उसके माता-पिता उसे डॉक्टरों के पास ले गए। उसकी जांच में पता चला कि वह सीमित जीवन की बीमारी 'फाइब्रोडिस्प्लासिया ओसिफिकंस प्रोग्रेसिवा (एफओपी) से पीड़ित है। डॉक्टरों के अनुसार 20 लाख लोगों में से एक को यह बीमारी होती है। 

अप्रैल में किए गए उसके एक्स-रे से पता चला कि उसके पैरों में जुड़वां अंगूठे थे। एफओपी बीमारी के कारण कंकाल के बाहर हड्डियां बनने लगती हैं। इसके कारण मरीज चलने-फिरने लायक नहीं रहता। माना जाता है कि यह मांसपेशियों और संयोजी ऊतकों, यानी टेंडन और लिगामेंट्स को हड्डी में बदल देता है। इसलिए कहा जाता है कि 'पत्थर का शरीर है'। एफओपी के शिकार मरीजों का कोई इलाज नहीं है। ऐसे लोग 20 साल की उम्र तक बिस्तर पर लेटे रहते हैं। उनकी अधिकतम आयु 40 साल होती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।