नेपाल जाने वाले मार्गों पर विकसित होंगे भारत-नेपाल मैत्री हब

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज

नेपाल जाने वाले मार्गों पर विकसित होंगे भारत-नेपाल मैत्री हब

नेपाल जाने वाले मार्गों पर विकसित होंगे भारत-नेपाल मैत्री हब


संवाददाता रतन गुप्ता

महराजगंज  :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी से नेपाल जाने वाले सभी मार्गों पर मैत्री हब विकसित करने के निर्देश दिए हैं साथ ही कहा कि अंतरराज्यीय सीमा पर भव्य द्वार भी बनाए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से नेपाल जाने वाले लुम्बिनी-नौगढ़-बांसी-सिद्धार्थनगर, सोनौली-नौतनवां-गोरखपुर और बाराबंकी-बहराइच-नानपारा-रुपईडीहा मार्गों पर भारत-नेपाल मैत्री हब विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 1.10 किमी के अंदर करीब 100 एकड़ भूमि में चिकित्सा, शिक्षा, मंडी, पर्यटन, शॉपिंग मॉल और बस अड्डे जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बहुउद्देशीय हब के नजदीकी मुख्य कस्बे को विकसित किया जाए। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ‘भारत-नेपाल मैत्री द्वार’ का भी निर्माण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश अपने सरकारी आवास पर अंतर्राष्ट्रीय व अंतर्राज्यीय सीमा मार्गों के विकास के संबंध में एक प्रस्तुतीकरण के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि सीमा मार्गों पर बहुउद्देशीय बुनियादी सुविधाओं का विकास पीपीपी मोड पर कराया जाए।

अंतर्राज्यीय सीमा पर बनेंगे भव्य द्वार 

सीएम ने कहा कि अंतर्राज्यीय सीमा मार्गों के तहत प्रदेश से बिहार जाने वाले दिल्ली-कोलकाता मार्ग (जीटी रोड) पर चंदौली, लखनऊ-गोरखपुर-गोपालगंज-मुजफ्फरपुर मार्ग पर कुशीनगर, मध्य प्रदेश राज्य जाने वाले सतना-चित्रकूट-कर्वी मार्ग पर चित्रकूट, उत्तराखंड जाने वाले सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर सहारनपुर, मेरठ-पौड़ी (नजीबाबाद-कोटद्वार) मार्ग पर बिजनौर, राजस्थान जाने वाले मथुरा-भरतपुर मार्ग पर मथुरा और झारखंड जाने वाले रीवा-रांची मार्ग पर सोनभद्र में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाए

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।