UP Election 2022 : प्रयागराज में अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, बोले- बीजेपी को हटाने के लिए जनता तैयार

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज

UP Election 2022 : प्रयागराज में अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, बोले- बीजेपी को हटाने के लिए जनता तैयार

UP Election 2022 : प्रयागराज में अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, बोले- बीजेपी को हटाने के लिए जनता तैयार


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हंडिया प्रयागराज में कार्यक्रम। हंडिया में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होने कहा- बीजेपी को हटाने के लिए जनता तैयार है। उत्तर प्रदेश से बीजेपी का सफाया होगा।

प्रयागराज में जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, यूपी में सपा की सरकार बनने जा रही। चारों चरणों में सपा को बहुमत मिल रहा है। अखिलेश ने कहा, मैं प्रयागराज के नौजवानों को धन्यवाद देता हूं। यूवा 5 साल इंतजार करते रहे की भाग्य बदलेगा। युवाओं को अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

अखिलेश ने कहा, कोरोना में लोग पैदल चलकर घर पहुंचे। प्रयागराज का नाम सरकार ने बदनाम किया। यूपी सरकार में 11 लाख पद खाली पड़े। सपा सरकार में नौजवानों को नौकरी देंगे। महंगाई से गरीबों की गाड़ी नहीं चल पा रही।

बता दें, 11.50 बजे हंडिया प्रयागराज में अखिलेश की जनसभा होगी। दोपहर 1 बजे लंका मैदान फूलपुर जनसभा करेंगे। दोपहर 2 बजे बाबागंज कुंडा में अखिलेश की जनसभा होगी। दोपहर 3 बजे सरियापुर विश्वनाथगंज में जनसभा करेंगे। दोपहर 4 बजे सदर प्रतापगढ़ में जनसभा करेंगे।

इससे पहले अखिलेश यादव ने बहराइच में जनसभा की। इस दौरान सपा अध्यक्ष बोले, पहले 2 चरणों में गठबंधन की शतक लगा था। आज शाम तक दूसरा शतक भी लगेगा। इस बार गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी।

अखिलेश यादव बोले, हर चरण में सपा गठबंधन को जनता बहुमत दे रही है। इस चुनाव में जनता चुनाव लड़ रही है। बीजेपी नेताओं के घरों,गाड़ियों से झंडे उतर गए हैं। महंगाई से जनता परेशान हो गई है। आमदनी आधी और महंगाई दोगुनी हुई है। ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।