महराजगंज में मृत प्रधानाध्यापक की पत्नी को सपाइयों ने दिया एक लाख का चेक

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज

महराजगंज में मृत प्रधानाध्यापक की पत्नी को सपाइयों ने दिया एक लाख का चेक

महराजगंज में मृत प्रधानाध्यापक की पत्नी को सपाइयों ने दिया एक लाख का चेक


संवाददाता रतन गुप्ता

महराजगज: महराजगंज के धानी मे सूदखोरों से परेशान होकर सुसाइड करने वाले प्रधानाध्यापक शिवकुमार के आवास धानी के झांगपार में शुक्रवार को सपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जिला प्रभारी महेन्द्र चौहान की अगुवाई में पहुंचे सपाइयों ने मृत प्रधानाध्यापक की पत्नी सरस्वती देवी को एक लाख रुपये का चेक आर्थिक मदद के तौर पर दिया।

झांगपार निवासी प्रधानाध्यापक शिवकुमार ने बीते 4 सितंबर को अपने तैनाती वाले विद्यालय करमहा में आत्महत्या कर ली थी। अगले दिन सुबह उनकी लाश विद्यालय से बरामद हुई थी। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और तीनों ने कोर्ट में सरेंडर भी कर दिया है। उसी समय सपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल उनके घर पहुंचा था और मदद का भरोसा दिया था। जिला प्रभारी महेंद्र चौहान ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर वे लोग आए हैं। समाजवादी पार्टी मृत शिक्षक के परिजनों के साथ है और शिक्षक के परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, श्रीपति आजाद, आमिर खान, अमित चौबे, जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा, अशोक यादव, नितेश मिश्रा, परशुराम निषाद, विनोद गुप्ता, गोलू पासवान, मदन गोपाल यादव, बिन्दू यादव आदि मौजूद रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।