बलरामपुर गैसड़ी तथा पचपेड़वा विकास खंड  मे संयुक्त मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ो का विवाह हुआ

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर

बलरामपुर गैसड़ी तथा पचपेड़वा विकास खंड  मे संयुक्त मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ो का विवाह हुआ

बलरामपुर गैसड़ी तथा पचपेड़वा विकास खंड  मे संयुक्त मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ो का विवाह हुआ


संवाददाता के बी गुप्ता 

बलरामपुर

ब्लाक मुख्यालय गैसड़ी पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 95 जोड़े एक-दूजे को हो गए। पंडित मनोज कुमार उपाध्याय, विकास कुमार उपाध्याय,नसीम अहमद मौलबी   ने वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ विवाह करवाया। इस अवसर पर निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, ब्लाक प्रमुख गैसड़ी शक्ति सिंह, ब्लाक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी, एडियो पंचायत पचपेड़वा राधेश्याम, एड़ियों पंचायत गैसड़ी अजय कुमार राय, नोडल अधिकारी चंदन कुमार ने नव युगल जोड़ो को आर्शीवाद दिया।

बलरामपुर गैसड़ी तथा पचपेड़वा विकास खंड  मे संयुक्त मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ो का विवाह हुआ


इस अवसर निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू  ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की जनहित की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों को मिल रहा है । सामूहिक विवाह में कन्याओं की शादी इसका उदाहरण है । शैलेश कुमार सिंह शैलू ने युगल जोड़ों को प्रमाण पत्र भेंट किया। एडीओ पंचायत ने बताया इन जोड़ों को दैनिक सामाग्री में पायल, बिछिया, कड़ाही, भगोना, तवा, थाली व अन्य बर्तन के साथ पैंट-शर्ट, साड़ी, मोबाइल, आदि उपहार में दिया गया। आर्थिक सहायता राशि के रूप में दी जाने वाली 35 हजार रुपये की धनराशि वधू के खाते में भेजी जाएगी।

बलरामपुर गैसड़ी तथा पचपेड़वा विकास खंड  मे संयुक्त मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ो का विवाह हुआ

इस अवसर पर  शिव जीत सिंह अध्यक्ष प्रधान संघ अध्यक्ष,अनुज कुमार मिश्रा प्रधान संघ अध्यक्ष पचपेड़वा, कालू राम चौधरी प्रबंधक महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान, राजेंद्र ओझा, परमजीत सिंह, संतोष थारू प्रधान प्रतिनिधि भुसहर पुरई,शिकारी चौधरी प्रधान बड़का भुकुरवा, दयाराम प्रजापति, धर्मेंद्र बहादुर सिंह, वासुदेव कश्यप, सुनील चौधरी प्रधान सेमरहवा,समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।