IPL Auction 2022 LIVE: इशांत शर्मा अनसोल्ड रहे, ओडियन स्मिथ को पंजाब ने खरीदा

  1. Home
  2. खेल

IPL Auction 2022 LIVE: इशांत शर्मा अनसोल्ड रहे, ओडियन स्मिथ को पंजाब ने खरीदा

IPL Auction 2022 LIVE: इशांत शर्मा अनसोल्ड रहे, ओडियन स्मिथ को पंजाब ने खरीदा


 पब्लिक न्यूज़ डेस्क  

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन  का आज दूसरा दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। सभी फ्रेंचाइजियों को बचे हुए खिलाड़ियों में से 20-20 के नामों की लिस्ट आक्शन कमेटी को देने को कहा गया है। ये वो खिलाड़ी हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी खरीदना चाहती हैं। आज मेगा आक्शन के एक्सीलरेटेड राउंड में केवल उन खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिनका नाम लिस्ट में होगा। 

IPL Mega Auction 2022 Updates

1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले इशांत शर्मा अनसोल्ड रहे। 

शिवम दुबे को चेन्नई ने चार करोड़ में खरीदा

50 लाख बेस प्राइस वाले शिवम दुबे को खरीदने में राजस्थान और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। बाद पंजाब और चेन्नई ने भी दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई ने चार करोड़ में खरीदा। 50 लाख ब्रेस प्राइस वाले कृष्णप्पा गौतम को खरीदने में कोलकाता, लखनऊ और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ ने 90 लाख में खरीदा। 

ओडियन स्मिथ को पंजाब ने खरीदा

एक करोड़ बेस प्राइस वाले कैरेबियाई आलराउंडर ओडियन स्मिथ को खरीदने के लिए लखनऊ, पंजाब और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में राजस्थान ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में 6 करोड़ में पंजाब ने उन्हें खरीदा। 50 लाख बसे प्राइस वाले मार्को जेनसन को खरीदने के लिए राजस्थान और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने भी दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने 4.20 करोड़ में खरीदा। 

गुजरात के लिए खेलेंगे विजयशंकर

एक करोड़ बेस प्राइस वाले जयंत यादव के लिए लखनऊ और गुजरात ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 1.70 करोड़ में  खरीदा। 50 लाख बेस प्राइस वाले विजयशंकर के लिए गुजरात और चेन्नई ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 1.40 करोड़ में खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले क्रिस जार्डन अनसोल्ड रहे।  

लिविंगस्टोन को पंजाब ने खरीदा

एक करोड़ बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को खरीदने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और हैदराबाद की टीम रेस में कूदी। पंजाब ने 11.50 करोड़ में खरीदा। 75 लाख बेस प्राइस वाले डोमिनिक ड्रेक्स को खरीदने में गुजरात और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 1.10 करोड़ में खरीदा। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले जेम्स नीशम अनसोल्ड रहे। 

मार्नस लबुशेन, फिंच और मोर्गन अनसोल्ड

एक करोड़ बेस प्राइस वाले आस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशेन अनसोल्ड रहे। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले इयोन मोर्गन भी अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले सौरभ तिवारी भी अनसोल्ड रहे। एरोन फिंच भी अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले चेतेश्वर पुजारा भी अन्सोल्ड।

रहाणे को कोलकाता ने खरीदा, मलान नहीं बिके

एक करोड़ बेस प्राइस वाले अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक करोड़ में खरीदा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले डेविड मलान अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले मंदीप सिंह को खरीदने के लिए दिल्ली और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 1.10 करोड़ में खरीदा। 

ईशान किशन अबतक इस आक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मुंबई इंडियंस (MI) ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस साल के आक्शन के अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वहीं आइपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा दीपक चाहर को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 14 करोड़ में खरीदा। शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 10.75 करोड़ में खरीदा। वनिंदु हसरंगा को 10.75 करोड़ में खरीदा। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।