बलिया में हेमा मालिनी, बोलीं- यूपी में सपा-बसपा की सरकारों में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी चरम पर थी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया

बलिया में हेमा मालिनी, बोलीं- यूपी में सपा-बसपा की सरकारों में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी चरम पर थी

बलिया में हेमा मालिनी, बोलीं- यूपी में सपा-बसपा की सरकारों में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी चरम पर थी



पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  मथुरा की भाजपा सांसद व सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी ने जनता इंटर कालेज नगरा के मैदान में बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी छटठू राम के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए फिल्म शोले के डायलाग चल धन्नू बसंती के इज्जत का सवाल है बोल कर जनता को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। उन्होने अपने भाषण की शुरुआत राजा बलि, महर्षि बाल्मिकी, दुर्वासा व मंगल पांडेय की धरती को प्रणाम करके किया। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। प्रदेश की 25 करोड़ जनता के चेहरे पर आत्म विश्वास व खुशहाली दिखाई दे रही है। सपा व बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि इन दोनों सरकारों में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी चरम पर थी। योगी जी का नाम आते ही दंगाइयों व भ्रष्टाचारियों में खलबली मच जाती है।

प्रधानमंत्री की चर्चा करते हुए कहा कि आज नरेंद्र मोदी वर्ल्ड लीडर के रुप में उभरें हैं। ऐसे प्रधान मंत्री पर गर्व होना चाहिए। प्रधान मंत्री यूक्रेन व रसिया के बीच छिडे युद्ध को रोकने का प्रयास कर रहें हैं। कहा कि प्रदेश में आज बेटियां सुरक्षित हैं। अपराधी माफिया जेल में हैं। भाजपा सरकार में किसान भी खुश हैं। उनके फसल की अच्छी कीमत मिल रही है। किसान सम्मान निधि के तहत छह हजार रुपए सलाना किसानों को मिल रहा है। महिलाओं के लिए घर घर में शौचालय का निर्माण हुआ है। माह में दो बार राशन मिल रहा है। सांसद ने किसी के बहकावे में न आ कर कमल के फूल पर बटन दबाने का आह्वान किया। सभा को प्रत्याशी छट्ठू राम, जिलामंत्री आलोक शुक्ल आदि ने संबोधित किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।