यूपी पुलिस का मिशन शक्ति ने क्या क्या किया सुनिये ए डी जी से

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

यूपी पुलिस का मिशन शक्ति ने क्या क्या किया सुनिये ए डी जी से

यूपी पुलिस का मिशन शक्ति ने क्या क्या किया सुनिये ए डी जी से


लखनऊ। कल महिला दिवस है और पूरे राज्य में महिलाओ के लिये किये गये कार्य को सरकार की तरफ से बताया जा रहा है।  इसी क्रम  में अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण ने बताया कि  मिशन शक्ति के तहत प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सार्थक कदम उठाया गया है। 112 की 300 महिला पीआरवी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने पहुचाई महिलाओ को मदद। 1,21,509 महिलाओ को पहुचाई गई है मदद। छेड़छाड़, घरेलू हिंसा में की गई कार्यवाही तो वही रात्रि में अकेली महिलाओ व युवतियों  को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया गया। मिशन शक्ति अभियान में 17 अक्टूबर 2020 से 28 फरवरी 2021 तक मदद पहुचाई गई है। 1 साल में घरेलू हिंसा में 3,27,833 मामलो में 112 से महिलाओं को सहायता दी गई है। उन्होंने बताया कि  योगी सरकार प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान में मिशन शक्ति अभियान चला रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।