Health Tips: नारियल पानी के फायदें जान रह जाएंगे हैरान, इम्यूनिटी बढ़ाने में करता है मदद

  1. Home
  2. हेल्थ

Health Tips: नारियल पानी के फायदें जान रह जाएंगे हैरान, इम्यूनिटी बढ़ाने में करता है मदद

Health Tips: नारियल पानी के फायदें जान रह जाएंगे हैरान, इम्यूनिटी बढ़ाने में करता है मदद


पब्लिक न्यूज़ डेस्क :  गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए नारियल पानी भी अच्छा माना जाता है। इसका पानी न सिर्फ स्वाद में मज़ेदार होता है बल्कि शरीर को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। जिनमें से एक वज़न घटाना भी है।

बढ़ा हुआ वजन आज के समय में सबसे बड़ी समस्या है। लोग अपने मोटापे से बेहद परेशान रहते हैं और हो भी क्यों न मोटापा अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है।

वजन कम करने के लिए या तो हम कसरत कर सकते है या फिर खान-पान में बदलाव। अगर आपको नारियल पानी पसंद है, तो इसे अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।

आइए जानें नारियल पानी के फायदे

भूख को कंट्रोल करता है- नारियल पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो लंबे समय तक हमारे पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। जिससे आपको भूख कम लगती है और आप बार-बार खाने से बचते हैं।

कैलोरी को कम करता है- नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। यही कारण है कि नारियल पानी वजन कम करने के लिए फायदेमंद है। एक कप नारियल पानी में 46 कैलोरी होती है जो बहुत ही कम है।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है- नारियल पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट में सुधार करता है और इसे धीमा नहीं होने देता। इसमें मौजूद पोटेशियम फैट को मांसपेशियों में बदलता है और वजन नहीं बढ़ने देता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है- गर्मियों के इस मौसम में नारियल पानी आपका वजन कम करने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। नारियल पानी के सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आप हाइड्रेट रहते हैं।

नारियल पानी पीने का सही समय- वैसे तो नारियल पानी आप किसी भी समय पी सकते हैं, लेकिन वजन कम करने के लिए अगर आप डाइट प्लान और एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो इसे वर्कआउट के कुछ समय बाद पिएं। ये एक एनर्जी ड्रिंक के रूप में काम करेगा। पीने का सही समय वेट लॉस की प्रक्रिया को तेज कर देता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।