गंगा जमुनी तहजीब से सामूहिक विवाह का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड 

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

गंगा जमुनी तहजीब से सामूहिक विवाह का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड 

गंगा जमुनी तहजीब से सामूहिक विवाह का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड 


लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में आज एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। ये रिकॉर्ड 3500 से ज्यादा जोड़ों के सामूहिक विवाह से बना है। लखनऊ में बृहस्पतिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने संपन्न कराया।
आयोजन के दौरान पंडाल में जहां एक तरफ वैदिक मंत्रोच्चार हो रहे थे, वहीं दूसरी तरफ काजी निकाह की दुआएं पढ़ रहे थे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार द्वारा गरीब श्रमिकों और आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रमिक परिवारों के 3507 नव दंपतियों को प्रदेश सरकार की ओर से बधाई देते हुए कहा कि श्रमिक राष्ट्र का निर्माता है और उसके सुख-दुख में सहभागी बनना किसी भी लोक कल्याणकारी सरकार का पहला कर्तव्य है। योगी ने कहा कि कन्यादान कई यज्ञों से अधिक फलदाई माना गया है। हमें भी इसका सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।