देश के विकास के लिए GST कलेक्शन जरुरी-निर्मला सीतारमण

  1. Home
  2. टॉप न्यूज़

देश के विकास के लिए GST कलेक्शन जरुरी-निर्मला सीतारमण

देश के विकास के लिए GST कलेक्शन जरुरी-निर्मला सीतारमण


सीमा शुल्क बोर्ड के अफसरों का अलंकरण समारोह

पंकज चौधरी ने पुरस्कार विजेताओं और विशेष रूप से उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी

लखनऊ। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को “विशिष्ट सेवा रिकॉर्ड” के लिए राष्ट्रपति प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान करने के लिए आज लखनऊ में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया । इस समारोह में केद्रीय वित्त मंत्री  श्रीमती निर्मला सीतारामन मुख्य अतिथि थीं और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी विशिष्ट अतिथि थे। इनके अलावा भारत सरकार राजस्व सचिव श्री तरुण बजाज; भारत सरकार के विशेष सचिव और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सी.बी.आई.सी.) के अध्यक्ष  श्री एम. अजीत कुमार;  भारत सरकार के विशेष सचिव और केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड कर (सी.बी.डी.टी.) के अध्यक्ष श्री जे.बी. महापात्रा एवं सी.बी.आई.सी. विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उपरोक्त गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सी.बी.आई.सी. के विशिष्ट अधिकारियों को उनके “विशिष्ट सेवा रिकॉर्ड” के लिए राष्ट्रपति प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
सी.बी.आई.सी. के अध्यक्ष श्री एम. अजीत कुमार ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और सभी पुरस्कार विजेताओं को जोखिम और अन्य व्यावहारिक बाधाओं के बीच कड़ी मेहनत और प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सी.बी.आई.सी ने डिजिटल परिवर्तन को अपनाते हुए विभागीय प्रक्रियाओं के स्वचालन पर विशेष ध्यान दिया है और करदाताओं की सेवा से सम्बंधित सुधार के लिए सभी सम्बंधित हितधारकों के साथ सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाया है जिससे करदाताओं को व्यापार में सहूलियत मिल सके।
वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने सभा को संबोधित करते हुए पुरस्कार विजेताओं को उनके विशिष्ट सेवा के लिए बधाई दी और सी.बी.आई.सी. के अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कोविड -19  महामारी के दौरान त्वरित कस्टम्स क्लीयरेंस सुविधा के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों के अच्छे काम के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कोविड -19 के दौरान सीमा शुल्क के उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचानने के लिए 26 जनवरी 2022 को राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं के साथ एक बारगी विशेष 'कोरोना रिस्पांस अवार्ड'  की इच्छा जताई । उन्होंने कहा कि मासिक जीएसटी संग्रह आर्थिक विकास का बैरोमीटर बन गया है और विकास पथ पर तेजी से बने रहने के लिए आगामी वक्त में निरंतर जीएसटी संग्रह बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। कोविड महामारी के दौरान घर से काम करने वाले सी.बी.आई.सी. अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ग्रुप ए के अधिकारियों को पहले से ही लैपटॉप दिए गए हैं उसी तर्ज पर वित्त मंत्री ने घोषणा की कि सीबीआईसी के सभी ग्रुप-बी अधिकारियों को लैपटॉप / टैबलेट भी दिए जाने चाहिए जिससे उनके प्रदर्शन में और भी सुधार हो सके। इस संबंध में वित्त मंत्री ने बताया कि ग्रुप बी अधिकारियों के लिए 9200 लैपटॉप स्वीकृत किए गए हैं |
वित्त राज्य मंत्री  श्री पंकज चौधरी ने कहा कि सी.बी.आई.सी. ने जी.एस.टी. के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से आर्थिक और कराधान सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं और विशेष रूप से उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी जिनके समर्थन के बिना शायद इन अधिकारियों द्वारा इतना विशिष्ट प्रदर्शन संभव नहीं हो पाता ।
राजस्व सचिव श्री तरुण बजाज ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने सी.बी.आई.सी. द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार (विशिष्ट सेवा रिकॉर्ड) के लिए अपनाए गए चयन की मजबूत प्रक्रिया की सराहना की और कोविड-19 महामारी के दौरान आवश्यक वस्तुओं की तेजी से कस्टम्स क्लीयरेंस के लिए सी.बी.आई.सी. अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कामना की कि अधिकारी इसी तरह अन्य अवसरों पर भी योगदान करते रहे ।
श्री जे. बी. महापात्रा, अध्यक्ष, सी.बी.डी.टी. ने सी.बी.डी.टी. और सी.बी.आई.सी. के आपसी सहयोग और सहकार्यता पर जोर दिया और राष्ट्र की आर्थिक सुरक्षा को बनाए रखने के लिए दोनों बोर्डों को एक साथ मिलकर काम करने का आह्वाहन किया।
श्री संजय कुमार अग्रवाल, प्रधान महानिदेशक, माल एवं सेवाकर आसूचना महानिदेशालय, नई दिल्ली ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।
इस अलंकरण समारोह में सी.बी.आई.सी. के 26 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके "विशिष्ट सेवा रिकॉर्ड" के लिए राष्ट्रपति प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इन अधिकारियों का चयन संबंधित सेवा क्षेत्र में वर्षों से उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। चुने गए पुरस्कार विजेताओं में सेवा के सभी संवर्गों के अधिकारी शामिल हैं जिन्होंने तस्करी की रोकथाम, कर चोरी का पता लगाने, व्यापार आधारित मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा उल्लंघन का पता लगाने के अलावा कर संचय में योगदान दिया | इसके अतिरिक्त इन अधिकारीयों ने विभाग से सम्बंधित विभिन्न अन्य कार्यों जैसे नीति निर्माण, राजस्व संग्रह, व्यावसायिक प्रक्रियाओं का स्वचालन, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। निम्नलिखित अधिकारियों को राष्ट्रपति प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया : 
प्रधान आयुक्त/आयुक्त
1. श्री सी.पी.एस. बक्षी, अपर महानिदेशक, सतर्कता महानिदेशालय (मुख्यालय), नई दिल्ली |
2. श्री गायपुईजई माचुनलुंग काम्मई, आयुक्त, सीमा शुल्क (निवारक), शिलांग |
निदेशक/अपर निदेशक/अपर आयुक्त/संयुक्त आयुक्त
3. श्री जंध्याला मारुति किशोर, संयुक्त आयुक्त, केंद्रीय कर और सीमा शुल्क, विशाखापत्तनम क्षेत्र, विशाखापत्तनम |  
उपायुक्त/सहायक आयुक्त
4. श्री अजय कुमार प्रसाद, सहायक निदेशक, प्रणाली महानिदेशालय, चेन्नई आंचलिक इकाई, चेन्नई |
अधीक्षक / वरिष्ठ आसूचना अधिकारी
5. श्री टी.के. उन्नीकृष्णन, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय, मुंबई आंचलिक इकाई, मुंबई।
6. श्री नरेश भद्रकुमार मांकड़, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, राजस्व आसूचना निदेशालय, मुंबई आंचलिक इकाई, मुंबई।
7. श्री ई. एल. गणेश राम कुमार, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय, चेन्नई आंचलिक इकाई, चेन्नई।
8. श्री वी. बालसुब्रमण्यन, वरिष्ठ सहायक निदेशक, गंभीर अन्वेषण जांच कार्यालय (एस.एफ.आई.ओ.), नई दिल्ली।
9. श्री अनिल कुमार गुनावत, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, माल एवं सेवाकर आसूचना निदेशालय, गुरुग्राम आंचलिक इकाई, गुरुग्राम।
10. सुश्री वी. श्रीदेवी, अधीक्षक, प्रधान मुख्य आयुक्त कार्यालय, केंद्रीय माल एवं सेवाकर, चेन्नई क्षेत्र,  चेन्नई।
11. श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षक, उत्कृष्टता केंद्र, राष्ट्रीय सीमाशुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं  नारकोटिक्स अकादमी, नई दिल्ली।
12. श्री आर. श्रीनिवासन, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, राजस्व आसूचना निदेशालय, चेन्नई आंचलिक इकाई, चेन्नई।
13. श्री टी. सुरेश कुमार, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, राजस्व आसूचना निदेशालय, बैंगलोर आंचलिक इकाई, बैंगलोर।
14. श्री नरेंद्र रामकृष्णजी वरुडकर, अधीक्षक, केंद्रीय माल एवं सेवाकर, मुंबई क्षेत्र, मुंबई।
15. डॉ. थालाथोटी बुल्लीबाबू, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, माल एवं सेवाकर आसूचना निदेशालय, हैदराबाद आंचलिक इकाई, हैदराबाद।
16. श्री एस. शन्मुगन, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, राजस्व आसूचना निदेशालय, बैंगलोर आंचलिक इकाई, बैंगलोर।
17. श्री श्रीनिवासन नरसिम्हन आयंगर, अधीक्षक, केंद्रीय माल एवं सेवाकर, मुंबई क्षेत्र, मुंबई।
18. श्री मनीष दिनकर जोशी, अधीक्षक, केंद्रीय माल एवं सेवाकर, मुंबई क्षेत्र,  मुंबई।
19. श्री राकेश कुमार पाल, अधीक्षक, केंद्रीय माल एवं सेवाकर, लखनऊ क्षेत्र, लखनऊ।
20. श्री संजय विश्वम्भर कुलकर्णी, अधीक्षक, केंद्रीय माल एवं सेवाकर, लेखापरीक्षा-II, पुणे।
21. श्री अमलेंदु चक्रवर्ती, अधीक्षक, सीमा शुल्क (निवारक), कोलकाता।
22. श्री आर. एस. श्रीधर, मूल्यांकक, सीमाशुल्क लेखा, सीमाशुल्क, चेन्नई।
मिनिस्ट्रियल अधिकारी
23. सुश्री शर्ली सैवियो, वरिष्ठ निजी सचिव, राजस्व आसूचना निदेशालय, मुंबई आंचलिक इकाई, मुंबई।
24. श्री सतीश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व आसूचना निदेशालय, लखनऊ आंचलिक इकाई, लखनऊ।
चालक
25. श्री शिवराज सिंह, वाहन चालक श्रेणी-I, राजस्व आसूचना निदेशालय (मुख्यालय), नई दिल्ली।
हेड हवलदार
26. श्री कुलदीप सिंह, हेड हवलदार, राजस्व आसूचना निदेशालय (मुख्यालय), नई दिल्ली।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।