इस दिन से Kedarnath के लिए बंद हो जाएंगी हवाई सेवाएं, नहीं कर सकेंगे केदारनाथ यात्रा

  1. Home
  2. उत्तराखंड

इस दिन से Kedarnath के लिए बंद हो जाएंगी हवाई सेवाएं, नहीं कर सकेंगे केदारनाथ यात्रा

इस दिन से Kedarnath के लिए बंद हो जाएंगी हवाई सेवाएं, नहीं कर सकेंगे केदारनाथ यात्रा


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। केदारनाथ यात्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। केदारनाथ के लिए आगामी 30 जून से हवाई सेवाएं बंद हो जाएंगी। हेली कंपनियों ने लगातार बारिश की वजह से हवाई सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है। बता दें, हेली सेवा के माध्यम से अब तक 81 हजार 494 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किये हैं।

केदारनाथ के लिए 30 जून से सभी हवाई सेवाएं बंद हो जाएंगी। लगातार हो रही वर्षा के चलते हेली कंपनियों ने यह निर्णय लिया है। सितंबर से दूसरे चरण की सेवाएं फिर से शुरू होंगी।

बता दें, पूर्व में हिमालयन हेली ने 10 जुलाई तक सेवाएं देने का निर्णय लिया था, लेकिन वह भी अपनी सेवाएं बंद कर देगी। वहीं, अभी नौ में से दो हवाई कंपनियां ही सेवाएं दे रही हैं। अब तक 81 हजार से अधिक यात्री हेली सेवा से दर्शनों को पहुंच चुके हैं। उधर, सितंबर से दूसरे चरण की सेवाएं फिर से शुरू होंगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।