पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक


लखनऊ।  पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक है। उन्हें सांस की तकलीफ लगातार बनी हुई है। उन्हें हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन) पर रखा गया। मुंह में मास्क लगाकर ऑक्सीजन दी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है अगले 48 घण्टे अहम हैं। डॉक्टरों द्वारा संक्रमण व सेप्सिस के चलते एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दवाएं दी जा रही हैं।

क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह की में निगरानी में करीब दर्जन भर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि कल्याण सिंह की सेहत आस्थिर  है। उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन (एनआईवी) सपोर्ट पर रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के लिए अगले 48 घंटे वेहद अहम है। लखनऊ पीजीआई के डॉक्टर उनकी हालत पर नज़र रखे हुए हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।