यूपी में बाढ़ का कहर जारी , 24 जिलों के एक हज़ार से ज़्यादा गांव बाढ़ की चपेट में  

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

यूपी में बाढ़ का कहर जारी , 24 जिलों के एक हज़ार से ज़्यादा गांव बाढ़ की चपेट में  

यूपी में बाढ़ का कहर जारी , 24 जिलों के एक हज़ार से ज़्यादा गांव बाढ़ की चपेट में  


लखनऊ। यूपी में बाढ़ का कहर जारी है। प्रदेश के 24 जिलों के 1171 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावितों की मदद की जाए। बाढ़ में फंसे लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, जिससे जनहानि न होने पाए। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक मिर्जापुर, प्रयागराज, जालौन, बांदा, हमीरपुर, बलिया, वाराणसी, इटावा, कौशांबी, बांदा, कानपुर देहात के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। फर्रुखाबाद, चित्रकूट, आगरा, चंदौली, गाजीपुर, बहराइच, गोरखपुर, सीतापुर, खीरी, शाहजहांपुर, गोंडा, अयोध्या व फतेहपुर के कुछ गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं। 

कचलाब्रिज (बदायूं), फाफामऊ (प्रयागराज), प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर व बलिया में गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। काल्पी (जालौन), हमीरपुर, चिल्लाघाट (बांदा), नैनी (प्रयागराज) में यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।