खैरमान जलाशय सूखा, सिंचाई को लेकर किसान परेशान, विभाग अनजान।

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर

खैरमान जलाशय सूखा, सिंचाई को लेकर किसान परेशान, विभाग अनजान।

खैरमान जलाशय सूखा, सिंचाई को लेकर किसान परेशान, विभाग अनजान।


संवाददाता के बी गुप्ता 

बलरामपुर: बलरामपुर तराई क्षेत्र के सुहेलवा जंगल में स्थित खैरमान जलाशय के सूख जाने से किसानों के खेतों की सिंचाई नही हो पा रही है। किसानों के खेतों में लगा गन्ना, मेन्था व शब्जी के फसल पानी के अभाव में सूख रहे हैं। सरकारी अभिलेख में जलाशय के माइनर पानी उगल रहे हैं। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि जलाशय में सिल्ट जमा होने के साथ माइनरों के नाली व कुलाबे टूटे पड़े हैं। निजी साधन से फसलों की सिंचाई हो रही है। जिससे अन्नदाता समस्या से उबर नहीं पा रहे हैं। किसानों की फसल खेतों में लगी सूख रही है। नाली, कुलाबे टूट कर ध्वस्त हो गया है। उदईपुर गांव के किसान ओमप्रकाश, अद्या प्रसाद, तिलकराम, राकेश कुमार, श्याम मनोहर, राधेश्याम के खेतों में लगा गन्ना व सब्जी की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। जिम्मेदार अफसर समस्या निराकरण करने में रुचि नहीं ले रहे हैं।

मणिपुर सहिजना के किसान राधेश्याम, दयाशंकर, ननके, छोटकऊ आदि ने बताया कि जिम्मेदार अफसर माइनर की आधी अधूरी साफ-सफाई कर सरकारी धन का बंदर बांट कर लिया गया है। जबकि जलाशय के सिल्ट व बांध की मरम्मत नहीं की गयी है। ओमप्रकाश व सहजराम ने बताया कि नेपाल व जंगल से निकलने वाले पानी को इकठ्ठा करने के लिए खैरमान जलाशय का निर्माण कार्य चार दशक पहले किया गया था। इस जलाशय के पानी से जंगली जानवर अपनी प्यास बुझाते थे। वहीं जंगलवर्ती तीन दर्जन गांव के किसानों के फसलों की सिंचाई होती थी। संतोष कुमार ने बताया कि गाइड बांध की मरम्मत न होने से बारिश के दिनों में गांव में पानी घुस आता है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। छोटे लाल ने बताया कि गर्मी ने दस्तक दे दी है। नहर की माइनर सूखी हुई है। पानी के अभाव में खेती किसानी चौपट हो रही है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शीघ्र ही जांच कराकर किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।