हैण्डपंप ठीक करते समय किसान की बिधुत करंट से  मौत, मिस्त्री समेत तीन भर्ती

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

हैण्डपंप ठीक करते समय किसान की बिधुत करंट से  मौत, मिस्त्री समेत तीन भर्ती

हैण्डपंप ठीक करते समय किसान की बिधुत करंट से  मौत, मिस्त्री समेत तीन भर्ती


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

खराब हैंडपंप का पाइप निकालते समय अचानक ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में छूने से चार लोग करंट की चपेट में आ गए। जिससे एक किसान की मौके पर मौत हो गई। तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में कोहराम मच गया।
ये घटना भरतकूप थाना अंतर्गत भैसौंधा के मजरा वंशीपुर में रविवार को सवेरे हुई।

बताया गया कि मजरा स्थित तालाब के समीप का हैंडपंप बीते दिनो खराब हो गया था। जिसे ठीक करने के लिए गांव के किसान अमित कुमार पांडेय (32) पुत्र चन्द्रशेखर पांडेय, चन्द्रभान (36) पुत्र रामचरन, राजेश पुत्र जयकरण व सौरभ पहुंचे और हैंडपम्प खोलकर पाइप निकालने लगे। इस दौरान ऊपर से गुजरी एचटी विद्युत लाइन में पाइप के छूने से सभी करंट की चपेट में आ गए। यह देख मौजूद लोगों ने दूर से सूखी लड़की से किसी तरह मुक्त कराया। सभी लोगों को आनन फानन नजदीकी डाक्टर के यहां ले गए। जहां राजेश और सौरभ को चिकित्सा दी गई। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने अमित पांडेय को मृत घोषित कर दिया।

हैडपंप मिस्त्री चन्द्रभान का इलाज चल रहा है। घटना से गांव में कोहराम मचा है। मृतक के दो पुत्री, एक पुत्र है। पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।