आज भी यूपी में कई जगह भारी बारिश के आसार 

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

आज भी यूपी में कई जगह भारी बारिश के आसार 

आज भी यूपी में कई जगह भारी बारिश के आसार 


लखनऊ। तौकते तूफान का असर गुरुवार को उत्तर प्रदेश में दिखाई पड़ा। सूबे के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी भारत के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ रहा है। बावजूद इसके शुक्रवार को सूबे के उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

गुरुवार को सबसे अधिक बारिश फतेहगढ़ में 60.4 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा चुर्क में 44.8, नजीबाबाद में 53.0, गोरखपुर में 23.2, बरेली में 32.0 और शाहजहांपुर में 19.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार तौकते के कारण दबाव का क्षेत्र बना जिसकी वजह से उत्तर भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। अगले 24 घंटों के बारे में अनुमान है कि प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से भारी वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान में इसकी वजह से पांच डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।