जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कल, सपा प्रदेश अध्यक्ष कन्नौज में संभालेंगे मोर्चा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कल, सपा प्रदेश अध्यक्ष कन्नौज में संभालेंगे मोर्चा

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कल, सपा प्रदेश अध्यक्ष कन्नौज में संभालेंगे मोर्चा


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनावों में बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों आमने-सामने हैं। इसी बीच कन्नौज में होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सपा बड़ा कदम उठाने जा रही है। शनिवार को कन्नौज में खुद सपा के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी नरेश उत्तम पटेल मोर्चा संभालेंगे। पार्टी की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष कल 11 बजे जिला कार्यालय कन्नौज पहुंचेंगे। 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकतांत्रिक मान्यताओं की धज्जियां उड़ाने में भाजपा को लेशमात्र की लोकलाज नहीं लगती है। वह लोकतंत्र को मण्डी बनाने पर तुली हुई है। प्रशासनिक व्यवस्था का दुरुपयोग वह सत्ता में आने के दिन से ही करने लगी है। यह स्थिति संविधान और लोकतंत्र दोनों के लिए ही खतरनाक है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को भाजपा अपने पक्ष में प्रभावित करने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करने पर तुली हुई है। 

सरकार बनने पर होगी कार्रवाई 
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को यह अवगत होना चाहिए कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर दोषी अधिकारियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। समाजवादी सरकार में ऐसा एक भी अधिकारी दण्डात्मक कार्यवाही से बच नहीं पायेगा जो भाजपा की कठपुतली बनकर समाजवादी पार्टी के विरुद्ध कार्यवाही कर रहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।