पहले नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था, हमने साढ़े 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी: सीएम योगी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी

पहले नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था, हमने साढ़े 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी: सीएम योगी

पहले नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था, हमने साढ़े 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी: सीएम योगी


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज मैनपुरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। इस दौरान सीएम योगी ने सपा पर जमकर निशाना साधा, सीएम ने कहा-पिछली सरकारों ने प्रदेश की दुर्गति की है। पहले प्रदेश में अराजकता चरम पर थी। पहले आए दिन दंगे होते रहते थे। पहले बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं।

सीएम ने कहा, भारत की परम्परा ऋषि परम्परा से जुड़ी है। आपका उत्साह बता रहा मैनपुरी में सभी सीटें जीतेंगे। मैनपुरी की चारों सीटें बीजेपी जीतेगी। जनता का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है। बीते 5 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। प्रदेश में आज सुरक्षा का माहौल है।

अब अगर कोई दंगा करेगा तो भरपाई भी करेगा। अपराध-अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है हमारी। आज कांवड़ यात्रा भी धूमधाम से निकलती है। पहले यूपी में पलायन होता था। आज यूपी विकास के पथ पर चल रहा। नौजवानों को रोगजार के भटकना नहीं पड़ेगा। पहले नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था। हमने साढ़े 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी।

सीएम योगी ने कहा, हम जो कहते हैं वो करते हैं। भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है। सपा आतंकियों के केस वापस लेती थी। सपा की संवेदना किसान,गरीब के प्रति नहीं थी। सपा की संवेदना आतंकियों,माफियाओं के साथ’। सरकार में आते ही हमने कर्जमाफी की। ‘किसानों के कर्जे को माफ करने का काम किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।