जानिए मां लक्ष्मी के प्रिय 5 भोग,दीपावली पर मिलेगा धन-संपदा का आशीर्वाद

  1. Home
  2. धर्म

जानिए मां लक्ष्मी के प्रिय 5 भोग,दीपावली पर मिलेगा धन-संपदा का आशीर्वाद

जानिए मां लक्ष्मी के प्रिय 5 भोग,दीपावली पर मिलेगा धन-संपदा का आशीर्वाद


दीपावली के पर्व को लक्ष्मी पूजन के नाम से भी जाना जाता है। दीपावली का दिन मां लक्ष्मी का पूजन करने और आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे शुभ अवसर माना जाता है। मान्यता है कि आज के दिन मां लक्ष्मी धरती का भ्रमण करती हैं। जिस घर में मां लक्ष्मी का पूजन होता है, उस घर में प्रवेश करती हैं। मां लक्ष्मी के घर में प्रवेश का अर्थ है घर से दुख-दारिद्रय का अंत और सुख-सौभाग्य का आगमन।दीपावली के दिन मां लक्ष्मी को तरह-तरह से प्रसन्न करने का उपाय करते हैं। हम आपको बता रहें हैं मां लक्ष्मी के प्रिय कुछ ऐसे भोग या प्रसाद के बारे में जिन्हें चढ़ाने से मां लक्ष्मी जरूर प्रसन्न होती हैं और मनोवांछित फल प्रदान करती हैं.....

मां लक्ष्मी के प्रिय भोग –

1-खीर –

मां लक्ष्मी को सफेद रंग के भोग अति प्रिय हैं। उनका सबसे प्रिय भोग खीर है। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी को भोग में चावल औ दूध की या पंच मेवा की खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी सुख और सौभाग्य का वरदान प्रदान करती हैं।

2- बताशा और मखाना –

मां लक्ष्मी के पूजन में बताशा और मखाने का भोग लगाना चाहिए। मां लक्ष्मी का जन्म समुद्र से हुआ था, इसलिए जल में पैदा होने वाले समान मां लक्ष्मी को विशेष प्रिय हैं। मखाना जल में उत्पन्न होता है और बताशा सफेद रंग का होता है, इसे चढ़ाने से मां लक्ष्मी सभी मनोकामनाएं पूरी करती है।

3- सिंघाड़ा-

दीपावली के दिन मां लक्ष्मी को चढ़ाए जाने वाले ऋतु फल में सिधांड़ा जरूर चढ़ाए। सिंघाड़ा भी जल में उत्पन्न होता है और मां लक्ष्मी को प्रिय है। सिंघाड़े का भोग लगाने से मां लक्ष्मी आपके सारे कष्ट और संकट दूर करती हैं।

4- नारियल –

नारियल या श्री फल को हिंदू धर्म में पूर्ण फल माना जाता है। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी को नारियल चढ़ाने से श्री अर्थात सौभाग्य की वृद्धि होती है।

5- हलुआ-

आज दीपावली पूजन में मां लक्ष्मी को शुद्ध घी हलुए का भोग जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जरूर प्रसन्न होती हैं और आपकी सभी मनोकामानाएं पूरी करती हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।