नेपाल से लेकर थाईलैंड तक में मनाया जाता है दिवाली का जश्न कुछ इस तरह से

  1. Home
  2. धर्म

नेपाल से लेकर थाईलैंड तक में मनाया जाता है दिवाली का जश्न कुछ इस तरह से

नेपाल से लेकर थाईलैंड तक में मनाया जाता है दिवाली का जश्न कुछ इस तरह से


पब्लिक न्यूज डेस्क। खुशियों के त्योहार पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दे रहे हैं। केवल भारत ही नहीं दुनियाभर के कई देशों में दिवाली की धूम है। इस बीच अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने रोशनी के त्योहार दिवाली के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देने वाले एक प्रस्ताव को अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया है। ये बिल पास होता है तो बहुत जल्द अमेरिका में दिवाली पर नेशनल हॉलीडे घोषित कर दिया जाएगा।

यहां भी दिवाली का जश्न

थाईलैंड

थाईलैंड में भी दिवाली मनाई जाती है, लेकिन इसका नाम क्रियोंध है। इस दिन यहां पर केले की पत्तियों से दीपक बनाए जाते हैं और फिर रात को इन दीयों को और धूप को जलाया जाता है। इसके बाद दीये और धूप को कुछ पैसों के साथ नदी में बहा दिया जाता है।

श्रीलंका

श्रीलंका में दिवाली का त्योहार इसलिए भी खास महत्व रखता है क्योंकि ये महाकाव्य रामायण से भी जुड़ा हुआ है। इस दिन यहां के लोग अपने-अपने घरों में मिट्टी के दीये जलाते हैं और एक-दूसरे के घर जाकर उनसे मिलते हैं।

मलेशिया में दिवाली को हरि दिवाली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन यहां लोग जल्दी उठते हैं और फिर पानी और तेल से स्नान करते हैं फिर देवी-देवताओं की पूजा की परंपरा है। वहीं, यहां कई जगहों पर इस दिन दिवाली के मेले भी लगाए जाते हैं।

नेपाल

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में दीपावली को तिहाड़ के रूप में मनाया जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में पहले दिन गाय की पूजा, जबकि दूसरे दिन कुत्तों की पूजा की जाती है। वहीं, तीसरे दिन मिठाईयां बनाई जाती हैं, देवी-देवताओं की पूजा होती है और घरों को सजाया जाता है। इसके बाद चौथे दिन लोग यमराज की पूजा करते हैं जबकि पांचवें दिन भैया दूज मनाया जाता है।

दीपावली के दिन जापान में लोग अपने बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटकाते हैं। इसके बाद उसे आसमान में छोड़ देते हैं। इस दिन लोग नाच-गाना भी करते हैं। इसके अलावा बोटिंग का भी आनंद लेते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।