दिवाली पर क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे? पढ़ें आज का राशिफल

  1. Home
  2. ज्योतिष

दिवाली पर क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे? पढ़ें आज का राशिफल

दिवाली पर क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे? पढ़ें आज का राशिफल


पब्लिक न्यूज डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: दीपावली, स्नानदान की अमावस्या।

दीपावली शुभ मुहूर्त: प्रदोष काल एवं वृष लग्न-शाम 05:52 बजे से शाम 07:40 बजे तक,

सिंह लग्न: रात्रि के 12:20 बजे से रात्रि 02:34 बजे तक।

महानिशीथ काल: रात्रि के 11:19 बजे से 12:11 बजे तक।

राशिफल

मेष: आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। परिवार का सान्निध्य रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृष: अज्ञात भय से मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लें।

मिथुन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का

सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पुरुषार्थ फलदायी होगी।

तुला: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक तनाव बढ़ेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी फिर भी जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंध मधुर होंगे।

धनु: पारिवारिक सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपहार की संभावना है। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों का सुखद सामचार मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के संबंध में भी सुखद समाचार मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यक्ति विशेष से तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार की महिला प्रमुख से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।